Media24Media.com: सलिहाभाठा के बच्चों ने किया चेतना विकास मूल्य शिक्षा केन्द्र का भ्रमण, मानवीय मूल्यों को समझने पर की चर्चा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सलिहाभाठा के बच्चों ने किया चेतना विकास मूल्य शिक्षा केन्द्र का भ्रमण, मानवीय मूल्यों को समझने पर की चर्चा

Document Thumbnail

 देवराज साहू. 


पटेवा । प्राथमिक शाला सलिहाभाठा के कक्षा चौथी और पांचवी के बच्चों और शाला के पूर्व छात्रों ने प्रधान पाठक योगेश निर्मलकर के मार्गदर्शन में मानवीय चेतना विकास शिक्षा केन्द्र तेन्दुवाही का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण से बच्चों ने मानवीय मूल्यों को जाना। इस दौरान मानवीय चेतना विकास संस्थान के संचालक गेंदलाल कोकड़िया ने बच्चों से मानवीय मूल्यों पर बात की। बच्चे बड़े ध्यान से सुनते रहे और इस दौरान जाना कि हमारे जीवन मे मानवीय मूल्यों का क्या योगदान है। परिवार, समाज और इस धरती के प्रति हमारी क्या जिम्मेदारी है। बच्चों ने यह भी जाना कि मानवीय मूल्यों के साथ जीते हुए हम कैसे स्वयं को और अपने साथ ही इस समाज को बेहतर बना सकते हैं। 

बच्चों के साथ मानव और प्रकृति के सम्बंधों पर भी बात किया गया।  इस भ्रमण में बच्चों ने संस्थान के द्वारा भेंट किए अमरूद का भी स्वाद लिया। आखिर में इस भ्रमण में बच्चों ने क्या समझा इस पर मेघराज, चाँदकुमार, तन्मय, ललित, खिलेश्वरी, प्रेमसागर, रेशमी, सूरज, सालनी सहित सभी ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। मानवीय मूल्यों पर अच्छी बातों को साझा करने और भ्रमण के अवसर व स्थान देने के लिए संस्थान के संचालक गेंदलाल कोकड़िया और राखी कोकड़िया का आभार व्यक्त किया गया। 

इस भ्रमण में बच्चों के साथ SMC अध्यक्ष पिरीत राम साहू, घांसु राम दीवान, पंचराम ध्रुव, भोजराम साहू, बिसनी बाई दीवान, लगन बाई ध्रुव, फ़ाग बाई यादव, रेशम बाई ध्रुव, गायत्री दीवान, पुनिया बाई यादव, दुलारी ध्रुव सहित पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.