Media24Media.com: जिंदगी की जंग हार गये जूनियर महमूद, फिल्म जगत में शोक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिंदगी की जंग हार गये जूनियर महमूद, फिल्म जगत में शोक

Document Thumbnail

 मनोरंजन जगत से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे दिग्गज अभिनेता जूनियर महमूद का कल रात 67 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। अभिनेता ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया।


आपको बता दें, दो हफ्ते पहले ही पता चला था कि वह स्टेज 4 के कैंसर से लड़ रहे हैं और कल रात उनकी हालत बिगड़ गई। उनका निधन मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ। जूनियर महमूद की मृत्यु की जानकारी उनके करीबी दोस्त सलीम काजी ने दी। जूनियर महमूद नईम सैय्यद का स्टेज नाम था, वह कटी पतंग, मेरा नाम जोकर, परवरिश और दो और दो पांच सहित कई हिट फिल्मों का हिस्सा थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'नौनिहाल' से की, जिसमें संजीव कुमार, अनुभवी अभिनेता बलराज साहनी और इंद्राणी मुखर्जी ने अभिनय किया था। 1967 में रिलीज हुई 'नौनिहाल' से लेकर अब तक एक्टर ने अपना नाम जूनियर महमूद ही रखा। 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के अलावा, अभिनेता ने कई मराठी फिल्मों का भी प्रोडक्शन किया था।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.