Media24Media.com: नक्सलियों से मुठभेड़, CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद, 1 जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सलियों से मुठभेड़, CRPF के सब इंस्पेक्टर शहीद, 1 जवान घायल

Document Thumbnail

 Sukma Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार सुबह 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से सीआरपीएफ 165वी बटालियन के बीच हुई मुठभेड़ में एसआई शहीद हो गए वही एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है।


 जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की सर्चिंग कंपनी उर्सांगल की तरफ ऑपरेशन पर निकले थी। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई इसमें 165वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए एवं कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गए।

घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा रहा है।आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.