Media24Media.com: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हाई लेवल बैठक ली है। इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी समेत प्रदेश के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में पुलिस और खुफिया विभाग के सभी बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। इस उच्च स्तरीय बैठक में सीएम साय ने नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। 


इसके साथ ही सीएम साय ने डीजीपी को खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हिंसा नक्सलियों की बौखलाहट का परिचायक है। सीएम साय ने अधिकारियों को शहीदों के परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम साय ने कहा कि, हम विकास से लोगो का विश्वास जीतेंगे और केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद खत्म करेंगे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.