Media24Media.com: Chhattisgarh Breaking : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh Breaking : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

Document Thumbnail

 Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाया गया है.


भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक रविवार को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सोनोवाल व गौतम,प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। बता दें कि 54 सीट जीतकर भाजपा पुन: सरकार बनाने जा रही है। 


वहीं, दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शुक्रवार देर रात मुलाकात की थी. ये मुलाकात जेपी नड्डा ने अपने घर पर बुलाकर की थी. दरअसल, इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे थे. कहा गया कि रमन सिंह से जेपी नड्डा ने सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा जीत के बाद उपजी सूबे की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की.

विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से आते हैं. राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और साय इसी समुदाय से हैं. सूबें में इस समुदाय से अजित जोगी के बाद कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं बन सका था. विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

विष्णु देव साईं का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य में जशपुर जिले के बगिया गाँव के किसान परिवार राम प्रसाद साई और जशमनी देवी के घर हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की। उन्होंने 1991 में कौशल्या देवी से शादी की और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.