Media24Media.com: CG NEWS : पूर्व पीएचई मंत्री के बंगले में लगी आग, जले कई दस्तावेज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : पूर्व पीएचई मंत्री के बंगले में लगी आग, जले कई दस्तावेज

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व जल संसाधन मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित शासकीय निवास में आज अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग उनके कंप्यूटर सर्वर रूम में लगी है। इस आग में जलकर कई दस्तावेज खाक हो गए हैं। 


पूर्व पीएचसी मंत्री के शासकीय निवास में आग लगने की जानकारी के बाद फौरन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जल्द आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पूर्व पीएचडी मंत्री के निवास में आग लगने के बाद अब एक बार फिर से जल जीवन मिशन मामले को लेकर घोटाले की आंच का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त पूर्व मंत्री वहां मौजूद थे। यह उस वक्त की घटना है जब बंगला खाली किया जा रहा था। पूर्व मंत्री का बंगला इसलिए खाली किया जा रहा है क्योंकि वह साल 2023 के चुनाव में हार गए हैं। वहीं पूर्व मंत्री के बंगले में आग की खबर फैलने के साथ ही जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की चर्चा भी अब तेज हो गई है।

 पूर्व में कांग्रेस की सरकार के दौरान पीएचई विभाग के जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का मामला बीते दिनों बहुत चर्चा में रहा है। इस पूरे मामले को लेकर कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेंडर निरस्त करने जैसी कई शिकायतें की गई थी। जिसमें कई ठेका कंपनियों को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ-साथ अफसर पर भी कार्रवाई की गई थी। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.