Media24Media.com: धान खरीदी में अव्यवस्था पर बिफरे भाजपा नेता, दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धान खरीदी में अव्यवस्था पर बिफरे भाजपा नेता, दी परिणाम भुगतने की चेतावनी

Document Thumbnail

महासमुन्द। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चन्द्राकर ने धान खरीदी में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने भाजपा शासन की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। कथित तौर पर कांग्रेसी मानसिकता से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। धान खरीदी सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से किया जाए, अन्यथा बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र बेमचा के अंतर्गत आने वाले गांव बेमचा, परसदा, तुमाडबरी,कौंदकेरा,बनसिवनी, लोहारडीह आते हैं। जिसमें से ग्राम कौंदकेरा,बनसिवनी के किसानों से धान खरीदी के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया गया है। पिछले सोमवार को बारिश, इस सोमवार को गुरुघासी दास जयंत, फिर अगले सोमवार को क्रिसमस, फिर नए वर्ष के कारण महीने भर धान बेचने का अवसर ही नही मिलना बताया जा रहा है। दूसरी तरफ धान खरीदी केंद्र समिति अध्यक्ष और प्रबन्धक धान खरीदी लिमिट 2600 क्विंटल से 1960 क्विंटल प्रतिदिन होने की बात कर रहे हैं। नोडल अधिकारी की यह बात भी बहुत ही लापरवाहीपूर्ण और कांग्रेसी मानसिकता का परिचायक है कि" जो करना है कर लीजिए, लिमिट नही बढेगा।"

बहुत ही पीड़ादायक और सरकार की छवि को धूमिल करने वाला प्रतीत होता है। सप्ताह में दो दिन शनि और रविवार को भी ख़रीदी नही होती है। पिछले दिनों असमय बारिश ने किसानों की फसल को काफी प्रभावित किया है और मौसम विभाग आगे भी बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा है। जिसे लेकर किसान काफी चिंतित हैं। यह स्थिति केवल एक गांव की नही है, बल्कि सभी गांवों की है। ऐसे में अधिकारियों को शासन की छवि को धूमिल करने से बचना चाहिये। धान खरीदी लिमिट को बढ़ाने और सभी गांवों और किसानों को धान विक्रय हेतु समुचित अवसर देने ,अधिकारियों को किसान हितों का ध्यान रख कार्य करने कहा है। अन्यथा ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने की बात किसानों टुकेश साहू , देवेंद्र साहू,राजेश चन्द्राकर,शिव चन्द्राकर,शिभित यादव ने कही है।

कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्षों को जल्द हटावें

जिले के प्रायः सभी धान खरीदी केन्द्रों और सहकारी समितियों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जो खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था का कारण बन रहे हैं। योगेश्वर चंद्राकर ने सभी मनोनीत अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। जिस प्रकार निगम मंडल और प्राधिकरण से आदेश जारी कर मनोनीत लोगों को हटाया गया है। सोसायटी से भी सभी मनोनीत अध्यक्षों को तत्काल हटाने की जरूरत है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.