Media24Media.com: साय कैबिनेट के 9 मंत्री आज लेंगे शपथ, देखें सूची…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

साय कैबिनेट के 9 मंत्री आज लेंगे शपथ, देखें सूची…

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 9 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लखन देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा और लक्ष्मी रजवाड़े शपथ लेंगे।


शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। वहीं सरगुजा संभाग से 3 मंत्री, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2, बस्तर और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

ये विधायक पहले भी रह चुके हैं मंत्री

शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी से नेता बने चौधरी, वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं। मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं। साव बिलासपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.