Media24Media.com: CG NEWS : चुनाव के दौरान नक्सली हिंसा में घायल बीएसएफ जवान शहीद, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : चुनाव के दौरान नक्सली हिंसा में घायल बीएसएफ जवान शहीद, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Document Thumbnail

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर रेंगाघाटी में हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल जवान प्रकाश चन्द्र शीओल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवान बालेश्वर, ओडिशा का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक कांकेर ने इस खबर की पुष्टि की है।


बता दें कि, दो दिन पहले सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ  के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए थे।

इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया था। वहीं बीएसएफ के घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आज नक्सलियों के IED ब्लास्ट किए जाने पर एक युवक घायल हो गया है। बता दें कि सुकमा जिले के डब्बामरका इलाके से छोटे केड़वाल जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों द्वारा ये आईईडी लगाया गया था, जिसके ब्लास्ट होने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.