Media24Media.com: रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 1 यात्री की मौत, छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के लिए उमड़ी थी भीड़

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 1 यात्री की मौत, छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के लिए उमड़ी थी भीड़

Document Thumbnail

 गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूरत रेलवे स्टेशन पर दिवाली के मौके पर घर जाने के लिए दो दिनों से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आज जैसे ही छपरा जा रही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी यात्रियों के गिरने से चोट गई। तो वहीं भगदड़ में एक यात्री की मौत हो गई।


भारी भीड़ के बीच ट्रेन पकड़ने के लिए भगदड़ में गिरे यात्रियों को वहां पर मौजूर आरपीएफ के अधिकारियों ने सीपीआर देकर बचाया। भगदड़ की इस घटना में पांच यात्री बेहोश हो गए। सूरत के स्टेशन पर दीवाली और छठ पर घर जाने के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। एक दिन पहले भी यात्री ट्रेन में खिड़कियों के जरिए घुसे थे। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.