Media24Media.com: दिवाली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दिवाली. Show all posts
Showing posts with label दिवाली. Show all posts

प्रदूषण पर LG केजरीवाल सरकार पर जमकर बरसे, बोले - हम दया ही मांग सकते हैं

No comments Document Thumbnail

 Delhi Pollution: दिवाली के बाद गुरुवार को चौथे दिन भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत खराब रहने पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने सरकार पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए अन्य राज्यों को दोष देना कोई समाधान नहीं है और असली समाधान दिल्ली में ही है। एलजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली को केवल दिखावे की नहीं, बल्कि कार्रवाई की जरूरत है और कहा कि राजनीति इंतजार कर सकती है। उपराज्यपाल ने कहा, "हम दूसरे राज्यों से आने वाले पराली के धुएं को रोकने के लिए उनसे गुहार लगाने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। राज्यों, विशेषकर पंजाब के उदासीन रहने के बावजूद, हम दया के लिए याचिकाकर्ता हैं। AQI अभी भी 400 के आसपास है, जिससे राजधानी हांफ रही है। 


पटाखे निश्चित रूप से खतरे को बढ़ाते हैं। इस गैस चैंबर से सबसे ज्यादा प्रभावित वे लोग हैं जो अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए सड़कों पर सफर करते हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले गरीब और असहाय लोग, जिनके फेफड़े सूख रहे हैं क्योंकि वे घर पर बैठकर एयर प्यूरीफायर खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते। हम अपनी बिना मरम्मत वाली सड़कों, कच्चे फुटपाथों और निर्माण स्थलों के कारण पैदा होने वाली धूल को कम करके दमघोंटू धुंध को कम कर सकते हैं। एलजी ने कहा, हम अपने वाहनों से होने वाले उत्सर्जन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी तरीके अपना सकते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह में फसल जलाने और दिवाली के मौसम के साथ दिल्ली में स्मॉग एक बार-बार आने वाला मुद्दा बन गया है, जो आलोचना और बयानबाजी के अलावा कुछ नहीं है। 


रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 1 यात्री की मौत, छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के लिए उमड़ी थी भीड़

No comments Document Thumbnail

 गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूरत रेलवे स्टेशन पर दिवाली के मौके पर घर जाने के लिए दो दिनों से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आज जैसे ही छपरा जा रही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी यात्रियों के गिरने से चोट गई। तो वहीं भगदड़ में एक यात्री की मौत हो गई।


भारी भीड़ के बीच ट्रेन पकड़ने के लिए भगदड़ में गिरे यात्रियों को वहां पर मौजूर आरपीएफ के अधिकारियों ने सीपीआर देकर बचाया। भगदड़ की इस घटना में पांच यात्री बेहोश हो गए। सूरत के स्टेशन पर दीवाली और छठ पर घर जाने के लिए भारी भीड़ देखी जा रही है। एक दिन पहले भी यात्री ट्रेन में खिड़कियों के जरिए घुसे थे। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी  और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।



जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है। मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।



उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया। उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।

छत्तीसगढ़ में इस बार खास होगी दिवाली, योजनाओं की राशि मिलने से बाजार हुए गुलजार

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  ’नवा छत्तीसगढ़’ में छत्तीसगढ़ सरकार किसान, मजदूर, भूमिहीन मजदूर, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों के हित में महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेशवासियों के हित में जनहितैषी कार्यों एवं योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभाव देखा जा रहा है। योजनाओं और नीतियों की दूरदर्शिता से आज प्रदेश आर्थिक, समृद्धि और तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 



दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर लोगों की जेबें भर दी हैं। सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता ग्रामीणों और पशुपालकों तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में कुल 1866 करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपए का ऑनलाईन अंतरण मुख्यमंत्री बघेल ने किया है।

अरहर, मूंग एवं उड़द की फसलों की बुआई करने वाले किसानों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार ने पहली बार अरहर एवं उड़द की फसल 6600 रूपये प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का निर्णय लिया है, जो इन फसलों की बुआई करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा सरकार ने शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी दिवाली के पहले एरियर्स एवं 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने जैसे निर्णय लेकर बड़ा उपहार दिया है मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि आम लोगों की जेब में पैसे भरना, उन्हें आर्थिक समृद्ध करना हमारी सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है, 

ताकि उनके पास पैसे आएं और अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती से बाजारों की रौनक और बढ़े, जिससे सभी के लिए हर त्यौहार खास बन सके। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार के परिणाममूलक कार्यों का प्रभाव ही है कि छत्तीसगढ़ के लगभग 8 हजार गांवों में बनाए गए गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह आयमूलक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं, इनसे न केवल महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुईं हैं बल्कि अब वह अपने कामों में नवोन्मेष से नाम भी कमा रही हैं। महिला समूहों द्वारा इस दीवाली में घरों को रोशन करने गोबर से बनी हुई फ्यूजन रंगोली, दीप के अलावा गोबर के फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाईल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद तैयार कर बेचे जा रहे हैं और प्रदेश से बाहर भी भेजे जा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.