Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की गारंटी को कांग्रेस पूरा करेगी - खड़गे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की गारंटी को कांग्रेस पूरा करेगी - खड़गे

Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाईस्कूल मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो गारंटी रखा है उसे कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी। खडग़े ने कहा कांग्रेस ने गुलाम राष्ट को आजादी दिलाई। उस कांग्रेस से भाजपा के लोग पूछते हैं कि उन्होंने 70 साल में देश के लिए क्या किया। वे ये नही जानते कि कांग्रेस ने देश को बचाने का काम किया है। लोकतंत्र बचाने और संविधान को जिंदा रखने का काम कांग्रेस ने किया। एक कहावत है "बाप कमाया, बेटा गुमाया"। ये लोग एयर पोर्ट बेचकर खा रहे हैं।

देश की एक-एक संपत्ति उद्योगपतियों को बेच रहे हैं। जो संपत्ति बेचता है,वह देश की भलाई के लिए नही सोच सकता। राहुल गांधी भारत जोडऩे के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करते हैं और लोगों से मुलाकात करते हैं। लेकिन  पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी भी गरीब जनता से मुलाकात नही किया। बल्कि किसानों और गरीबों की बात कहकर वोट मांगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी मोदी जी जैसा भागने वाली और जुमलेबाजी करने वाली पार्टी नहीं है। जो वायदा करते है उसे पूरा करते हैं। वे चुनावी आमसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंचे थे। उन्हें दोपहर 2.35 को  पहुंचना था लेकिन सवा दो घंटे के विलंब से पहुंचे जिसके कारण बिना औपचारिकता के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधे मंच में माइक थामते हुए संबोधन शुरू कर दिया।

सीएम के बाद खडग़े ने संक्षिप्त उदबोधन देते हुए जिले के चारों कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से कहा था कि कालाधन लाकर 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति को देंगे, 2 करोड़ नौकरियां नौजवानों को हर साल मिलेगा। किसानों की आमदनी डबल करेंगे लेकिन एक भी वायदा पूरा नही किया। जो जैसा बोलता है वैसा करने वाला एक मात्र कांग्रेस की सरकार है। जो भरोसा दिलाने के साथ ही अपनी बातों को अमल में लाती है। मोदी जी गरीब की बात करते हैं लेकिन कभी भी गरीबों के  पास नही गए। खडग़े ने कहा कि मणीपुर  जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक भी दिन मणीपुर नही गए।

इसके  पहले संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने पब्लिक से पूछा कि कर्ज माफ करना है कि नही, जोर की आवाज आने  पर उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष खडग़े जी, राहुल जी, प्रियंका जी ने जो 16 वायदे किए हैं, वे भी कांग्रेस की सरकार बनने  पर  पूरा करेंगे। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए घोषणाओं का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि आज से 20 क्विंटल धान खरीदी शुरू हो गई है। किसानों की कर्ज माफी, गैस रिफिलिंग में 5 सौ रुपये की सब्सिडी, 35 किलो चावल, 2 सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ, तेंदूपत्ता तोडऩे वाले परिवार को 4 हजार रुपये अतिरिक्त लाभांश, भूमिहीन मजदूरों को 7 के बदले 10 हजार रुपए और लघुवनोपज में 10 रुपए प्रति किलो की वृद्धि, सभी स्कूलों का आत्मानंद स्कूलों में उन्नयन, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा जैसे घोषणाओं का जिक्र करते हूुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

बघेल ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया लेकिन मोदी सरकार 24 लाख करोड़ रुपए उद्योगपतियों का माफ किया है। हमने सत्ता में आने के बाद जनता की सेवा ईमानदारी से की। सुख-दुख सभी परिस्थितियों में जनता के साथ खड़े रहे। आगे भी खड़े रहेंगे। सीएम के साथ छग प्रभारी कुमारी शैलजा, नासिरहुसैन भी पहुंचे थे। राष्ट्रीय  प्रवक्ता  प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे अवध से छग ननिहाल आए हैं और ननिहाल में मांगने का हक है और आप को देने का। मै केवल  हाथ के लिए साथ  और विकास के लिए वोट मांग रहा हूं। चंदन यादव ने कहा कि आज  पूरे देश और अन्य राज्यों में छग मॉडल की चर्चा हो रही है वह भूपेश सरकार की देन है। पूर्वमंत्री नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा केवल राम का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेते रही। लेकिन यहां की वर्तमान छग सरकार ने सही मायने में राम वनगमन पथ में भगवान की दिव्य  प्रतिमाएं स्थापित की है।

अधिकांश समय भगवान राम दण्डकारण्य में रहे। बस्तर ही हमारा दण्डकारण्य है जिसे संवारने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। सभा को विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कांग्रेस उम्मीदवार डा. रश्मि चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, देवेंद्र बहादूर सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा  के 15 साल का शासनकाल यहां की जनता ने देखा है। छत्तीसगढिय़ों का केवल शोसन होता रहा है भाजपा ने धान के कटोरा को केवल कटोरा बनाकर रख दिया था। जिसे भूपेश सरकार ने वापस धान का कटोरा बनाया। जो आज धान से लबालब होकर छलक रहा है। मंच में सरायपाली उम्मीदवार चातुरी नंद, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, नपाध्यक्ष राशि महिलांग, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल,  परमानंद साहू, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, ढेलू निषाद आदि मौजूद थे। संचालन संजय शर्मा ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.