Media24Media.com: आमसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आमसभा. Show all posts
Showing posts with label आमसभा. Show all posts

राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी की बैठक एवं आमसभा 28 अप्रैल को

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राज्य बाल संरक्षण समिति की कार्यकारिणी, आमसभा तथा राज्य बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सोमवार 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मंत्रालय, (महानदी भवन), नवा रायपुर, अटल नगर के कक्ष क्रमांक s0-12 में आयोजित की जाएगी।


संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सचिव राज्य बाल संरक्षण समिति जनमेजय महोबे ने सर्व संबंधितों को उक्त बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री का 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों का लिया जायजा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज स्थल निरीक्षण कर इसकी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर भी इस दौरान मौजूद थे।   

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए चिन्हांकित स्थलों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू और उप मुख्यमंत्री साव ने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए। डीएफओ सत्यदेव शर्मा, बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अमित कुमार तथा जिला पंचायत के सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित आमसभा की तैयारी से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

 

आमसभा, प्रचार, जुलुस के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग के लिए नियुक्त किए प्राधिकारी

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए छ.ग. कोलाहल अधिनियम 1985 के अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउड स्पीकर) के उपयोग के संबंध में जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेश के संदर्भ में प्रदत्त अधिकार का उपयोग कर चुनाव प्रचार सभाओं के आयोजन,


सभाओं में लाउड स्पीकरों के उपयोग, प्रचार वाहनों में लाउड स्पीकर के उपयोग, जुलुस के मार्ग निर्धारण, जुलुस निकालने की अनुमति देने के संबंध में नगर पालिक निगम रिसाली भिलाई के आयुक्त मोनिका वर्मा को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है।

इनके लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर दीपक निकुंज रहेंगे। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार नियुक्त सक्षम प्राधिकारी अपने कार्यालय में अनुमति हेतु प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की प्राप्ति पंजीबद्ध करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमति मिलने पर भी अधिकतम प्रात: 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा।

सामान्यत: आमसभा, प्रचार, जुलुस के लिये लाउड स्पीकर का उपयोग सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमति मिलने पर भी अधिकतम प्रात: 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। इन शर्तो के अधीन ही लाउडस्पीकर के उपयोग हेतु अनुमति प्रदान की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है और निर्वाचन समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की गारंटी को कांग्रेस पूरा करेगी - खड़गे

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय आत्मानंद हिन्दी मिडियम हाईस्कूल मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो गारंटी रखा है उसे कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी। खडग़े ने कहा कांग्रेस ने गुलाम राष्ट को आजादी दिलाई। उस कांग्रेस से भाजपा के लोग पूछते हैं कि उन्होंने 70 साल में देश के लिए क्या किया। वे ये नही जानते कि कांग्रेस ने देश को बचाने का काम किया है। लोकतंत्र बचाने और संविधान को जिंदा रखने का काम कांग्रेस ने किया। एक कहावत है "बाप कमाया, बेटा गुमाया"। ये लोग एयर पोर्ट बेचकर खा रहे हैं।

देश की एक-एक संपत्ति उद्योगपतियों को बेच रहे हैं। जो संपत्ति बेचता है,वह देश की भलाई के लिए नही सोच सकता। राहुल गांधी भारत जोडऩे के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करते हैं और लोगों से मुलाकात करते हैं। लेकिन  पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी भी गरीब जनता से मुलाकात नही किया। बल्कि किसानों और गरीबों की बात कहकर वोट मांगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी मोदी जी जैसा भागने वाली और जुमलेबाजी करने वाली पार्टी नहीं है। जो वायदा करते है उसे पूरा करते हैं। वे चुनावी आमसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पहुंचे थे। उन्हें दोपहर 2.35 को  पहुंचना था लेकिन सवा दो घंटे के विलंब से पहुंचे जिसके कारण बिना औपचारिकता के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीधे मंच में माइक थामते हुए संबोधन शुरू कर दिया।

सीएम के बाद खडग़े ने संक्षिप्त उदबोधन देते हुए जिले के चारों कांग्रेस उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से कहा था कि कालाधन लाकर 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति को देंगे, 2 करोड़ नौकरियां नौजवानों को हर साल मिलेगा। किसानों की आमदनी डबल करेंगे लेकिन एक भी वायदा पूरा नही किया। जो जैसा बोलता है वैसा करने वाला एक मात्र कांग्रेस की सरकार है। जो भरोसा दिलाने के साथ ही अपनी बातों को अमल में लाती है। मोदी जी गरीब की बात करते हैं लेकिन कभी भी गरीबों के  पास नही गए। खडग़े ने कहा कि मणीपुर  जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक भी दिन मणीपुर नही गए।

इसके  पहले संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने पब्लिक से पूछा कि कर्ज माफ करना है कि नही, जोर की आवाज आने  पर उन्होंने कहा कि हमारे अध्यक्ष खडग़े जी, राहुल जी, प्रियंका जी ने जो 16 वायदे किए हैं, वे भी कांग्रेस की सरकार बनने  पर  पूरा करेंगे। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए घोषणाओं का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि आज से 20 क्विंटल धान खरीदी शुरू हो गई है। किसानों की कर्ज माफी, गैस रिफिलिंग में 5 सौ रुपये की सब्सिडी, 35 किलो चावल, 2 सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ, तेंदूपत्ता तोडऩे वाले परिवार को 4 हजार रुपये अतिरिक्त लाभांश, भूमिहीन मजदूरों को 7 के बदले 10 हजार रुपए और लघुवनोपज में 10 रुपए प्रति किलो की वृद्धि, सभी स्कूलों का आत्मानंद स्कूलों में उन्नयन, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा जैसे घोषणाओं का जिक्र करते हूुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

बघेल ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया लेकिन मोदी सरकार 24 लाख करोड़ रुपए उद्योगपतियों का माफ किया है। हमने सत्ता में आने के बाद जनता की सेवा ईमानदारी से की। सुख-दुख सभी परिस्थितियों में जनता के साथ खड़े रहे। आगे भी खड़े रहेंगे। सीएम के साथ छग प्रभारी कुमारी शैलजा, नासिरहुसैन भी पहुंचे थे। राष्ट्रीय  प्रवक्ता  प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे अवध से छग ननिहाल आए हैं और ननिहाल में मांगने का हक है और आप को देने का। मै केवल  हाथ के लिए साथ  और विकास के लिए वोट मांग रहा हूं। चंदन यादव ने कहा कि आज  पूरे देश और अन्य राज्यों में छग मॉडल की चर्चा हो रही है वह भूपेश सरकार की देन है। पूर्वमंत्री नंदकुमार साय ने कहा कि भाजपा केवल राम का नाम लेकर राजनीतिक लाभ लेते रही। लेकिन यहां की वर्तमान छग सरकार ने सही मायने में राम वनगमन पथ में भगवान की दिव्य  प्रतिमाएं स्थापित की है।

अधिकांश समय भगवान राम दण्डकारण्य में रहे। बस्तर ही हमारा दण्डकारण्य है जिसे संवारने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। सभा को विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कांग्रेस उम्मीदवार डा. रश्मि चंद्राकर, द्वारिकाधीश यादव, देवेंद्र बहादूर सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा  के 15 साल का शासनकाल यहां की जनता ने देखा है। छत्तीसगढिय़ों का केवल शोसन होता रहा है भाजपा ने धान के कटोरा को केवल कटोरा बनाकर रख दिया था। जिसे भूपेश सरकार ने वापस धान का कटोरा बनाया। जो आज धान से लबालब होकर छलक रहा है। मंच में सरायपाली उम्मीदवार चातुरी नंद, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, नपाध्यक्ष राशि महिलांग, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार चंद्राकर, लक्ष्मण पटेलपरमानंद साहू, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, ढेलू निषाद आदि मौजूद थे। संचालन संजय शर्मा ने किया।

सीएम भूपेश बघेल आज कोण्डागांव को देगें 213 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपये लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जिन नए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से 20.86 करोड़ रूपए की लागत से 34.45 किलोमीटर लम्बी 5 नई सड़कों देऊरबाल से तरईबेड़ा, मोहलई से चेराकुर-गुमगा, माकड़ी से ओटेंडा,  कोरमेल से परोदा, बादालूर-कांगा सड़क शामिल है। इसी प्रकार 24 गांवों में जिल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में निर्मित नलजल प्रदाय योजना का शुभारंभ होगा।

कोण्डागांव के महात्मा गांधी वार्ड में 1.50 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित स्वामी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, इसके अलावा कोण्डागांव मे डडसेना कलार समाज लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन एवं बंगीय समाज कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता का लोकार्पण होगा। इसी प्रकार 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित अन्य कार्य शामिल है।  

इसी प्रकार जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य, 20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना कार्य का लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री जिन नए निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उनमें 17.60 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12.72 करोड़ रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11.15 करोड़ रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 .43 करोड़ रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8.49 करोड़ रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7.17 करोड़ रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण,

 5.02 करोड़रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4.72 करोड़ रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4.36 करोड़ रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3.08 करोड़ रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3.05 करोड़ रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2.78 करोड़ रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.77 करोड़ रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.73 करोड़ रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण,

2.53 करोड़ रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2.24 करोड़ रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2.14 करोड़ रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण,  2.10 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, 1.74 करोड़ रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण,

1.35 करोड़ रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, 1.10 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, 1.42 करोड़ रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, 1.03 करोड़ रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36.54 करोड़ रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, 1.04 करोड़ रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69.38 लाख रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32.28 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 शैय्यायुक्त वार्ड निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।

 

                                                                                                                               

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.