Media24Media.com: Mann Ki Baat: मोदी बोले- मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें, देश भर में त्योहारों की उमंग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mann Ki Baat: मोदी बोले- मेक इन इंडिया को बढ़ावा दें, देश भर में त्योहारों की उमंग

Document Thumbnail

Mann Ki Baat :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। मन की बात का ये 106वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में त्योहारों को लेकर उमंग है। मैं देशवासियों को आने वाले त्योहारों की बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। कनॉट प्लेस में एक ही खादी स्टोर से एक ही दिन में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान लोगों ने खरीदा है। खादी महोत्सव ने एक बार फिर से बिक्री के अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से खादी महोत्सव चल रहा है।


मन की बात कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का बड़ा मैन्यूफेक्चरिंग हब बन रहा है। कई बड़े ब्रांड यहीं पर अपने प्रोडक्ट बना रहे हैं। अगर हम उन प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं तो तो मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलता है। ये भी लोकल फॉर वोकल ही होना है। उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट को खरीदते समय यूपीआई का इस्तेमाल करें। इसे जीवन में एक आदत बना लें।

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि दो दिन बाद 31 अक्टूबर को बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है। वह भी सरदार साहब की जन्मजयंती पर। यह संगठन का नाम है- मेरा युवा भारत। यानी MY भारत संगठन। यह संगठन भारत सरकार के कई आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा। यह युवा शक्ति को एक करने का बड़ा प्रयास है। मैं युवाओं से आग्रह करुंगा कि आप सभी मेरे देश के नौजवान। mybharat.gov.in पर रजिस्टर करें और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हों। दरअसल, मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

देश की मिट्टी से दिल्ली में बनेगी 'अमृत वाटिका'

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पिछले दिनों देश के हर गांव से, हर घर से मिट्टी संग्रह करने का आग्रह किया था। हर घर से मिट्टी संग्रह करने के बाद उसे कलश में रखा गया और फिर अमृत कलश यात्राएं निकाली गईं। देश के कोने-कोने से एकत्रित की गई ये माटी, ये हजारों अमृत कलश यात्राएं अब दिल्ली पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां दिल्ली में उस मिट्टी को एक विशाल भारत कलश में डाला जाएगा। इसी पवित्र मिट्टी से दिल्ली में 'अमृत वाटिका' बनाया जाएगा।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा

पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय को लेकर कहा कि 15 नवंबर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म-जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं।

पीएम मोदी ने गुरु गोविंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा कि 30 अक्टूबर को गोविंद गुरु जी की पुण्यतिथि भी है। गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविंद गुरु जी का बहुत महत्व रहा है। गुरु गोविंद सिंह को मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नवंबर महीने में हम मानगढ़ नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं। मैं उस नरसंहार में शहीद मां भारत की सभी संतानों को नमन करता हूं।

मनाई जाएगी मीराबाई जयंती

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महान संत मीराबाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश इस साल मीराबाई की 525वीं जन्मजयंती मनाएगा। वो देश भर के लोगों के लिए कई वजहों से एक प्रेरणाशक्ति रही हैं। अगर किसी को संगीत में रुचि हो तो वो संगीत के प्रति समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। अगर कोई दैवीय शक्ति में विश्वास रखता हो, तो मीराबाई का श्रीकृष्ण में लीन हो जाना उसके लिए एक बड़ी प्रेरणा बन सकता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था

बता दें कि 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। मन की बात रेडियो प्रोग्राम का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर, 2014 को प्रसारित किया गया था। उस समय पहले एपिसोड की टाइम लिमिट को 14 मिनट रखा गया था। हालांकि, फिर जून 2015 में रेडियो प्रोग्राम की लिमिट को 30 मिनट कर दिया गया। इस साल 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ था।

अप्रैल में पूरा हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.