Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा निर्वाचन: महासमुन्द जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक का सम्पर्क नम्बर जारी

 महासमुन्द । विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से न्यू सर्किट हाउस लभराखुर्द में प्रातः 10ः00 बजे से 11ः00 बजे तक आम जन से मिलने का समय आरक्षित किया गया है। इस दौरान प्रेक्षकों से उनके मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।


 विधानसभा क्षेत्र खल्लारी-41 व महासमुंद-42 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार,भा प्र से (मो.नं.-7587016657 ) व कार्यालय नम्बर 07723-296644 /296595  है। भीमनवार के लिए  लाइजनिंग अधिकारी विकास चंद्राकर अनुदेशक, वन विद्यालय को नियुक्त किया गया है । बसना-40 व सरायपाली-39 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक भा प्र से (मो.नं.-7587016656,07723-296710/296465 ) के लिए लाइजनिंग अधिकारी अनिल भास्करन, उप वनमण्डलाधिकारी सरायपाली होंगे।

 इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली व बसना-40 के व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा,भारासे ( मो.नं.-7587016659 ,07723-296710/296465) के लिए यू.आर. बसंत उप वनमंडलाधिकारी पिथौरा व महासमुंद-42 व खल्लारी-41 के व्यय प्रेक्षक नीलेश राउतकर,भारासे ( मो.नं.- 7587016670,07723-296644/296595) के लिए अब्दुल वहीद खान उप वनमंडलाधिकारी महासमुंद को लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार व्ही.के. भापुसे(मो.नं- 7587016658) तथा उक्त सभी लेंड लाइन कार्यालय नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। कुमार के लिए लाइजनिंग अधिकारी धनेन्द्र ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.