Media24Media.com: विधानसभा निर्वाचन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधानसभा निर्वाचन. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा निर्वाचन. Show all posts

Chhattisgarh Assembly Election 2023 : वोटर हेल्पलाइन एप और भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट में मिलेगी परिणाम की अद्यतन जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आज सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 33 जिला मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केंद्रों में की जा रही है। 
               

मतगणना के परिणाम की अद्यतन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है।

कलेक्टर ने मतगणना कार्य के संबंध में ली प्रेसवार्ता

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा के मतगणना कार्य के संबंध में प्रेसवार्ता ली। कलेक्टर ने बताया कि रविवार 3 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन बंसतपुर राजनांदगांव में मतगणना होगी। सबसे पहले सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्भ की जाएगी और सुबह 8.30 बजे से ईवीएम मशीन के मतों की गणना प्रारम्भ होगी।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतगणना कक्ष से 100 मीटर की परिधि पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है। अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता एवं मीडिया प्रवेश के लिए मंडी परिसर से होकर द्वार क्रमांक 1 तथा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी के प्रवेश के लिए द्वार क्रमांक 2 नियत किया गया है। मतगणना स्थल पर केल्कुलेटर, मोबाईल, लैपटॉप, आईपैड, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, धूम्रपान की वस्तुएं पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

कलेक्टर सिंह ने मतगणना कक्ष के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र  के लिए एक-एक मतगणना कक्ष बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा में ईव्हीएम की गणना हेतु 14 टेबल एवं पोस्टल बैलेट की गणना हेतु 2 टेबल लगाये गये हंै। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर रहेगें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया गया है। मतगणना कक्ष से संलग्न बड़े हॉल में मीडिया सेंटर, उद्घोषणा केन्द्र बनाया गया है तथा अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ताओं के बैठने हेतु स्थान नियत किया गया है। मीडिया सेंटर में टीव्ही, इन्टरनेट के साथ कम्प्यूटर स्थापित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 20 दौर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 16 दौर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 18 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में 19 दौर में मतगणना पूर्ण होगी। एक दौर डाक मतपत्र की गणना का होगा।

कलेक्टर ने बताया कि ईव्हीएम एवं डाक मतपत्र की गणना पूर्ण होने पर प्रत्येक विधानसभा में रेण्डमली चयनित 5 मतदान केन्द्रों के वीवीपैट की पर्चियों की गणना की जायेगी। अंत में गणना अंतिम परिणाम से संतुष्ट होने पर प्रेक्षक की अनुमति से रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा परिणाम घोषित किया जायेगा तथा विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदाय किया जायेगा। प्रत्येक दौर की मतगणना में प्राप्त मत की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आख्यापित किया जायेगा। उद्घोषणा केन्द्र में भी दौर की मतगणना में प्राप्त मत की जानकारी आख्यापित किया जायेगा। मतगणना का रूझान https://results.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्प लाईन मोबाईल एप के माध्यम से देखा जा सकता है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मतदाता एवं मतदान संख्या-

चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1006 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 8 लाख 15 हजार 448 है। जिसमें से 6 लाख 67 हजार 531 मतदाताओं ने मतदान किया। जिले के 4 लाख 6 हजार 559 पुरूष मतदाताओं में से 3 लाख 29 हजार 17 पुरूष मतदाताओं, 4 लाख 8 हजार 883 महिला मतदाताओं में से 3 लाख 38 हजार 513 महिला मतदाताओं एवं 6 अन्य मतदाताओं में से 1 मतदाता ने मताअधिकार का प्रयोग किया। इस तरह चारों विधानसभाओं में कुल 81.86 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 80.93 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 82.79 प्रतिशत महिला मतदाता एवं 17 प्रतिशत अन्य मतदाता ने मतदान किया।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 9 हजार 775 है। जिसमें से 1 लाख 71 हजार 861 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 5 हजार 648 पुरूष मतदाताओं में से 85 हजार 813 पुरूष मतदाताओं एवं 1 लाख 4 हजार 123 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 48 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 81.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 81.23 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 82.64 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 223 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 468 है। जिसमें से 1 लाख 67 हजार 332 मतदाताओं ने मतदान किया। 

जिसमें 1 लाख 3 हजार 737 पुरूष मतदाताओं में से 82 हजार 240 पुरूष मतदाताओं, 1 लाख 7 हजार 729 महिला मतदाताओं में से 85 हजार 91 महिला मतदाताओं एवं 2 अन्य मतदाता में से 1 मतदाता ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 79.13 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 79.28 प्रतिशत पुरूष मतदाता, 78.99 प्रतिशत महिला मतदाता एवं 50 प्रतिशत अन्य मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 797 है। जिसमें से 1 लाख 70 हजार 557 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 1 लाख 2 हजार 59 पुरूष मतदाताओं में से 84 हजार 382 पुरूष मतदाताओं एवं 1 लाख 738 महिला मतदाताओं में से 86 हजार 175 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

इस तरह डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 84.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 82.68 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 85.54 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 408 है। जिसमें से 1 लाख 57 हजार 781 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 95 हजार 115 पुरूष मतदाताओं में से 76 हजार 582 पुरूष मतदाताओं एवं 96 हजार 293 महिला मतदाताओं में से 81 हजार 199 महिला मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कुल 82.43 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 80.52 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 84.32 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है।

डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान

चारों विधानसभा क्षेत्रों से 2 दिसम्बर 2023 तक प्राप्त डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4 हजार 260 है। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संचाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या 3 हजार 567, डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या (सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी) 277 एवं विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग व 80+ के डाक मतपत्र की संख्या 416 है।

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संचाहक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 852, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 963, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 906 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 846 है। डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की संख्या (सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी) डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 59, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 90, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 74 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 54 है। विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग व 80+ के डाक मतपत्र की संख्या डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 111, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 141, डोंगरगांव  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 95 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 69 है।

जिले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए आज 2 दिसम्बर को मतगणना स्थल छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में रिहर्सल किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में पहुँचकर मतगणना रिहर्सल का अवलोकन किया।

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना स्थल में ही मतगणना अधिकारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर डोमन सिंह ने रविवार 3 दिसम्बर को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल में मतगणना कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के अलावा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट, गुटका एवं नशीले  पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं सहित मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के समुचित जाँच की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा एवं रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से मतगणना से जुड़े सभी तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए मतगणना कक्ष में आब्जर्वर, रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए बनाए गए टेबल का भी अवलोकन किया।

इसके साथ ही उन्होंने डाक मतपत्र के गणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर सिंह ने बताया कि मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुबह 6 बजे मतगणना कक्ष में पहुँचना अनिवार्य है। उन्होंने निर्धारित समय सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम के खुलने तथा 7.30 बजे मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि सुबह 8 बजे सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी एवं सुबह 8.30 बजे से कंट्रोल यूनिट से मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी कैमरों से की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, आब्जर्वर, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 


मतगणना दल गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन 2 दिसंबर को

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतगणना दल गठन हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन 2 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे से जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया जाएगा।
               

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन को स्वतः उपस्थित होकर द्वितीय रेण्डमाईजेशन का कार्य पूर्ण कराने कहा है।

विधानसभा निर्वाचन-2023 : 30 नवम्बर तक 7775 डाकमत पत्र प्राप्त

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 30 नवम्बर 2023 तक कुल 7775 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय से अधिकृत नोडल अधिकारी डाक मतपत्र अपर कलेक्टर गोकुल रावटे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन में डाकमत पत्र 1093, विधानसभा क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण में डाकमत पत्र 1411, विधानसभा क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर में डाकमत पत्र 2260,

विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर में डाकमत पत्र 950, विधानसभा क्षेत्र क्र. 66 वैशाली नगर में डाकमत पत्र 1129 एवं विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा में 932 डाकमत पत्र प्राप्त हुए है। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 6846, डाक द्वारा प्राप्त डाकमत पत्रों की संख्या 469 और विशेष गठित मतदान दल द्वारा दिव्यांग, 80 प्लस एवं कोविड प्लस के डाकमत पत्र 460 शामिल है।

 

मतगणना कार्य के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में किया जाना है। मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।

मतगणना स्थल में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिए अरविन्द कुमार एक्का, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग को, मतगणना से संबंधित संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मतगणना हेतु कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन एवं विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्ति आदेश जारी कराने संबंधी कार्य हेतु अश्वनी कुमार देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, अमित घोष सांख्यिकी अधिकारी शिक्षा विभाग एवं श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार मतगणना से संबंधित आवश्यक सभी सामग्रियों की चेकलिस्ट अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स को सौपते हुए पावती संधारित कर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं श्रीमती पुष्पलता ध्रुव जिला पंजीयक दुर्ग को, मतगणना स्थल में बेरिकेटिंग तथा दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था एवं सहायता केंद्र की स्थापना का दायित्व उत्त्म धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग को, निर्वाचन नियम पुस्तक तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य को परिचय पत्र जारी करने का दायित्व बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग, 

सौरभ कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार संबंद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं चन्द्रशेखर चन्द्राकर नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं संतोष कुमार त्रिपाठी निर्वाचन आवश्यकता पयवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन स्टॉफ को, संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की अनुसार एवं नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं मतगणना कक्ष में तथा स्ट्रॉंग रूम परिसर में सी.सी.टी.वी. इंस्टॉलेशन एवं उसके बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व उक्त बैकअप सी.डी. एवं डी.वी.डी. जिला निर्वाचन को उपलब्ध कराने का दायित्व अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा को, मतगणना स्थल में समुचित पार्किंग, आवागमन एवं परिवहन कर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को संपूर्ण मतगणना स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई आवश्यकता अनुसार परिसर एवं सभी आर.ओ. कक्ष में डस्टबिन लगाने व समस्त शौचालयों को पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से सफाई करने कर्मचारी नियुक्त करने का दायित्त आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली को दिया गया है। 

विधानसभावार टेबुलेशन समुचित प्रबंधन, निरीक्षण एवं जानकारी का संकलन का दायित्व उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को, डाक मतपत्र एवं ईटीबीएस का जिला कोषालय से मतगणना का कार्य एवं आवश्यक रिपोर्ट तैयार किया जाने का दायित्व गोकुल राम रावटे अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं सी.बी.साहू उप कोषालय अधिकारी एवं सहायक नोडल डाक मतपत्र को, मतगणना स्थल में मतगणना कक्षों के अतिरिक्त अन्य कक्षों की आवश्यक व्यवस्था का दायित्व अजीत चौबे अधीक्षक भू अभिलेख जिला कार्यालय दुर्ग को, निर्बाध दूरभाष एवं इंटरनेट कनेक्टीविटी की व्यवस्था का दायित्व दीपक कुमार निकुंज संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, एल.बी.सिंग डीआईओ एन.आई., डिवीजनल इंजीनियर बीएसएनएल दुर्ग, अनुविभागीय अधिकारी, एीएसएनएल एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, चिप्स/स्वान जिला कार्यालय दुर्ग को, मतगणना स्थल पर निश्चित स्थल निश्चित दूरी पर मीडिया सेंटर स्थापना का दायित्व एम. एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क, आर. नटेश सहायक संचालक जनसंपर्क दुर्ग,

श्रीवास्तव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग, उरकुरे अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग को, मतगणना स्थल पर संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था, आवश्यक उपकरण एवं एंबुलेंस इत्यादि की उपलब्धता का दायित्व जे.पी. मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को सौंपा गया है। इसी क्रम में मतगणना ड्यूटी पर कार्यरत् सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं डी.ई.ओ. व ऑब्जर्वर कक्ष में जलपान भोजन इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व सी.पी. दीपांकर खाद्य नियंत्रक दुर्ग, एएफओ सर्व एवं खाद्य निरीक्षक सर्व को, मतगणना स्थल पर महिला कर्मियों हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु दायित्व सुश्री ममता टावरी तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं श्रीमती योगिता बंजारे नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, कोटवार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रशिक्षण का दायित्व सर्व रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण दुर्ग को, कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का मतगणना के परिणाम हेतु सारणीकरण,

मतगणना का परिणाम पत्रक तैयार करने, विभिन्न जानकारियों को आवश्यक प्रपत्रों में कम्प्यूटर में संधारित करते हुए वरिष्ट कार्यालय को प्रेषित करने का कार्य उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, एल.बी. सिंह, जिला सूचना प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं आवश्यकता जेनसेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सतीष वर्मा डिवीजनल इंजीनियर सीएसपीडीसीएल दुर्ग, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल दुर्ग एवं गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग को सौंपा गया है।

प्रत्येक मतगणना कक्ष में ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था करने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, मतगणना कक्ष में फायर एक्सटिंग्विशर तथा संपूर्ण मतगणना स्थल में आवश्यकतानुसार फायर ब्रिग्रड की व्यवस्था एवं आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई, जिला सेनानी आपातकालीन सेवाएं एवं अग्निशमन जिला दुर्ग एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई, मतगणना स्थल पर संचार केन्द्र और उनके उपकरण, हॉटलाईन, लैण्डलाईन फोन, कम्प्यूटर फोटाकॉपी मशीन, टी.वी. इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, 

राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग, गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग एवं अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। फार्म 17 सी पीठासीन का घोषणा पत्र, मॉकपोल प्रमाण पत्र, रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराने का दायित्व आलोक शुक्ला सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, दानेश्वर साहू राजस्व निरीक्षक परिवर्तित भूमि शाखा, श्यामलाल साहू नायब तहसीलदार दुर्ग, अंबरीश त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय मचांदूर, विनोद कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय खुर्सीपार एवं डॉ. मनोज कुमार यादव शहीद डोमेश्वर साहू शा. महाविद्यालय जामगांव आर (भरर) को, संपूर्ण मतगणना स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग को, 

मतगणना स्थल में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय व सफाई सामग्री इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा व रिसाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् जामुल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अहिवारा को एवं मुख्य नगर पालिक अधिकारी नगर पंचायत धमधा को मतगणना में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को नियमानुसार मानदेय का वितरण करने का दायित्व राघवेन्द्र सिंह जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग एवं धींवर सहायक लेखा अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, संपूर्ण मतगणना से संबंधित मतगणना कार्य नियोजित अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अतिरिक्त तहसीलदार एवं कादीर खान सहायक ग्रेड 02 तहसील कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है।

 

 

विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए तैयारियाँ पूरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों में प्रेक्षकों की निगरानी में होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिसमें सबसे पहले सेवा मतदाताओं के मतों की गणना होगी।

सबसे पहले ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलैट सिस्टम) से प्राप्त मतों के क्यूआर कोड की स्कैनिंग की जाएगी। उसके बाद डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे के बाद सभी टेबलों पर एक साथ मतगणना शुरू होगी। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कवर्धा में सबसे अधिक 30 चक्रों में मतगणना होगी। इसके बाद कसडोल में 29 चक्र होंगे। वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ एवं भिलाई नगर में 12 चक्रों में मतगणना होगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उल्लेखनीय है कि 1181 अभ्यर्थियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को ईव्हीएम में बंद हुआ था। आगामी 3 दिसम्बर को मतों की गिनती के साथ ही इनके परिणाम आएंगे। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे जबकि अभ्यर्थी के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। मतगणना की पूरी कार्यवाही मतगणना प्रेक्षक तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति तथा निगरानी में होगी। इस दौरान प्रत्येक राउंड की समाप्ति पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति एवं प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जाँच की जाएगी। इसके अलावा सभी चक्रों की गणना पूर्ण होने पर पाँच वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (व्हीव्हीपेट) का ड्रा के माध्यम से चयन कर मतों का सत्यापन किया जाएगा।

मतदान के बाद ईवीएम को सभी जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक तथा रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण यथा आईपेड, रिकार्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।

 

अधिकारियों को मतगणना एवं सीलिंग कार्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। जिले के सभी 6 विधानसभाओं के मतगणना में शामिल रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

निर्वाचन प्रशिक्षक ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम परंतु सबसे संवेदनशील चरण है। इसलिए गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक के रूप में आपका काम सरल होने के बावजूद आपको इसे अत्यंत गंभीरता से लेना चाहिए। मतगणना से संबंधित महत्वपूर्ण वैधानिक प्रावधान, मतगणना केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं, ईवीएम द्वारा मतगणना, वीवीपैट पर्चियो की गणना, डाक मतपत्रों की गणना एवं परिणाम की घोषणा के बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।  मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विधानसभावार 14 टेबल में मताें की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गणना सहायक और माईक्रोआब्जर्वर होंगे। डाक मतपत्र को दो वर्गो में बांटा गया है, इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट एवं साधरण डाक मतपत्र। दोनों की गणना के लिए अलग गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक होंगे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती प्रारंभ होगी। डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे। इस कार्य के लिए नियुक्त गणना पर्यवेक्षक और गणना सहायक उनकी सहायता करेंगे। डाक मतपत्रों की वैधता के बारे में आरओ का निर्णय ही मान्य होगा। साथ ही ईटीपीबी से भिन्न डाक मत के निरस्त अथवा अमान्य होने के आधार को भी बताया गया। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगाें को प्रवेश पास जारी किया जाएगा।

मतगणना स्थल पर मोबाईल फोन या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर प्रवेश करना पूर्णतः वर्जित होगा। मतगणना के दौरान प्रथम पंक्ति में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल के गणना अभिकर्ता, द्वितीय पंक्ति में अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त राज्य दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता बैठ सकेगा। इसी तरह तीसरे स्थान पर पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता तत्पश्चात निर्दलीय अभ्यर्थियों के अभिकर्ता बैठ सकेंगे। वीवीपैट पर्चियों से मतगणना हेतु ईसीआई के निर्देशानुसार वीवीपैट से अनिवार्य गणना के समय यदि पर्चियों की गणना का परिणाम सीयू के परिणाम से भिन्न हो तो उसकी पुनः गणना की जाएगी। ऐसा तब तक किया जाएगा जब तक कि गणना परिणाम पूर्व की किसी गणना अथवा सीयू की गणना से मेल न कर जाए।

सीलिंग कार्य के लिए दिया गया प्रशिक्षण

निर्वाचन प्रशिक्षक लक्ष्मीकांत भारती ने बताया कि मतगणना पश्चात ईवीएम, वीवीपैट एवं डाक मतपत्र में सीलिंग के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के विधानसभावार परिणाम घोषणा के पश्चात डाक मतपत्र की गणना करने वाले टीम के द्वारा ही विधानसभावार डाक मतपत्रों का सीलिंग का कार्य संपन्न कराया जाएगा जिसके लिए एक प्रभारी अधिकारी और एक सहायक होगा। सीलिंग की प्रक्रिया  में पहला पैकेट विधिमान्य बड़ा लिफाफा (प्रारूप-13 ग), दूसरा पैकेट विधिमान्य निर्वाचक का घोषणा (प्रारूप-13 क), तीसरा पैकेट विधिमान्य छोटा लिफाफा (प्रारूप-13 ख), चौथा पैकेट प्रतिक्षेपित छोटा लिफाफा (प्रारूप-13 ख) का जो बड़े लिफाफे (प्रारूप-13 ग) में रखकर सील किया जाएगा। पांचवा बड़ा पैकेट डाकमतों के बण्डल का। सीयू एवं वीवीपैट की सीलिंग प्रत्येक विधानसभा से मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर केवल सीयू एवं प्रत्येक विधानसभा से निर्धारित वीवीपैट लाया जाएगा बाकी सभी बीयू एवं निर्धारित वीवीपैट को छोड़कर सभी वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रहेगा। अंतिम परिणाम की घोषणा उपरांत सीलिंग कार्य मतगणना में लगे अधिकारी एवं सहायक द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।


मतगणना संबंधी दस्तावेजों की सिलिंग हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 3 दिसंबर 2023 को मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद ई.वी.एम. एवं वीवीपैट तथा डाक मत पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के सीलिंग कार्य हेतु शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में नोडल अधिकारी डी.एस. वर्मा उपसंचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9755986280 एवं सहायक नोडल अधिकारी सागर साहू सहायक संचालक जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 7805080027 एवं आदित्य कुंजाम अधीक्षक भू अभिलेख दुर्ग मोबाइल नंबर 9981584877 एवं नोडल के सहायक निसार खान सहायक ग्रेड-3 जि.यो.सां.दुर्ग मोबाइल नंबर 9406420786 नियुक्त किए गए है।


इनके निर्देशन में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सिलिंग कार्य हेतु 3 दिसंबर 2023 को कार्य पूर्ण होने तक ड्यूटी लगायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वि.स. 62 पाटन हेतु प्रभारी अधिकारी धरमलाल डहरिया खण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा (मो.नं. 9575753004) एवं इनके सहायक अधिकारी होरी लाल चतुर्वेदी, व्याख्यता, शा.उ.मा.वि. अंजोरा मो.न. 7828679490, बी.एन. चौधरी, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. मचान्दुर मो.न. 7869994261, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, व्याख्याता, शा.उ.मा.शाला मरोदा (मो.न. 7828679476), कमल नारायण देवांगन, व्याख्याता, शास. हाई स्कूल भेड़सर मो.न. 8085292204, जे.पी. पाण्डेय, प्राचार्य शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल पांहदा मो.न. 9406047525, सुरेश कुमार, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला सेजेस बालाजी नगर मो.न. 9826429816, ओंकार प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला सांकरा मो.न. 9165942990 को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार वि.स. क्षेत्र क्र. 63 दुर्ग ग्रामीण के प्रभारी अधिकारी के.के. शुक्ला, सहायक संचालक कार्या. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग मो.न. 9424114522 एवं इनके सहायक अधिकारी विष्णुप्रसाद कुम्भकार, व्याख्यता, शास. उ.मा. शाला केसरा मो.न. 9584319807, द्वारिका प्रसाद साहू, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला मर्रा, मो.न. 9753808016, ओमप्रकाश सिंह, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तेलीगुण्डरा मो.न. 9752985956, मोरेश्वर सोनी, व्याख्याता शास. हा.कन्या शाला सुपेला मो.न. 9755860959, जे.बी.सिह, शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9826660617, नरेन्द्र देशकर, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. सेलूद सेजेस मो.न. 7000874298, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला जामुल मो.न. 7067901546 को नियुक्त किया गया है।

वि.स. क्षेत्र क्र. 64 दुर्ग शहर हेतु नोडल अधिकारी सोमेश्वर लिखारे, प्राचार्य, शास. उ.मा. वि. दारगांव मो.न. 9424109581 एवं इनके सहायक अधिकारी अरविंद भारद्वाज, प्राचार्य, शास.उ.मा.वि. सेमरिया मो.न. 7828147814, जे. मनोहरण, ए.डी.पी.ओ. राष्ट्रीय मा.शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9131077318, मंजीत सिंह राजपूत, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला विनायकपुर मो.न. 9893034769, चंद्रशेखर चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला औंधी मो.न. 8319143872, राजेश कुमार श्रीवास्तव, व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला तितुरडीह मो.न. 7898365490 एवं चित्रसेन चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 9981235697 को नियुक्त किया गया है। वि.स. क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर हेतु नोडल अधिकारी गोविंद साव, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग मो.न. 9303259653 एवं इनके सहायक अधिकारी शम्भू राम साहू, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सेक्टर 09 भिलाई मो.न. 9407732916, केवल सिंह जासवाल, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला हथखोज मो.न. 9926211822, विवेक शर्मा, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9827996610, जगदीश दिल्लीवार, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला सुरडुंग मो.न. 9131269575/8085525282, सतीश जोशी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9329122231, राजकुमार राजपूत, स्वामी आत्मानंद उत्कृट अंग्रेजी/हिन्दी मा. वि. जे.आर.डी. दुर्ग मो.न. 9425555527, अनिल गजपाल एवं शास. उ.मा. शाला मो.न. 8827292734 को नियुक्त किया गया है।

वि.स. क्र. 66 वैशाली नगर हेतु सुरेन्द्र पाण्डेय, सर्व शिक्षा परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा मो.न. 7999545826 एवं इनके सहायक अधिकारी गजेन्द्रनाथ पाण्डे, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला तरीघाट मो.न. 9301863249, सोमेन कुण्डू, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला कुकदा मो.न. 9425556067, रोहित कुमार देशमुख, व्याख्याता शास. हाई स्कूल विनायकपुर मो.न. 9752324728, धनंजय वर्मा, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला पुरैना मो.न. 6266067279, चंद्रशेखर सोनी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला दीपक नगर दुर्ग मो.न. 9753153914, सतीश एम जैकब, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला बहु. दुर्ग मो.न. 9424107745 एवं सुनील कुमार झा व्याख्याता, शास. उ.मा. शाला वंृदानगर मो.न. 9424118669 नियुक्त किए गए है। वि.स. क्षेत्र 67 अहिवारा हेतु नोडल अधिकारी नौशाद खान, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल फरीद नगर मो.न. 9827103081 एवं इनके सहायक अधिकारी राजू गुप्ता, प्राचार्य, शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425555042, इंदू कुमार रामटेके, ए.पी.सी. सर्व शिक्षा अभियान दुर्ग मो.न. 9424108869, हेमंत उपाध्याय,

व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 01 भिलाई मो.न. 9425564420, बी.आर. देवांगन, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला केम्प 02 भिलाई मो.न. 9301327536, राजेश कुमार हरमुख, प्राचार्य शास. हाई स्कूल पथरिया मो.न. 9340498050 एवं नरेन्द्र भारद्वाज, व्याख्याता पं.ज.ला.ने.उ.मा.वि.न्यू खुर्सीपार मो.न. 9425241944 नियुक्त किए गए है। इसी क्रम में पोस्टल बैलेट हेतु प्रभारी अधिकारी जी.एस.बन्छोर, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला कन्या बघेरा मो.न. 9926991649 एवं इनके सहायक अधिकारी जगजीत सिंह धीर, प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उ. अंग्रेजी मा. स्कूल रिसाली मो.न. 9300543750 होंगे तथा यादराम बंजारे, प्राचार्य हार सेकेण्डरी स्कूल फेकारी मो.न. 9179255800, रवि प्रधान, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला कुरूद मो.न. 9713667869, महेश कुमार चंद्राकर, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला मतवारी मो.न. 9617162236, दीपक चौधरी, व्याख्याता शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9424116794, जे.पी. देशलहरा, प्राचार्य शास. उ.मा. शाला उतई मो.न. 9301081268, रोहित सोनी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जि.या.सा.दुर्ग मो.न. 7987327967 एवं सैय्यद सोआउल्लाह, सहायक अधिकारी जि.यो.सां.दुर्ग मो.न. 8516843605 रिजर्व अधिकारी है।


मतगणना कार्य हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन संपन्न

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत 22 नवंबर 2023 को वि.स. क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, दुर्ग की उपस्थिति में जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी कक्ष में किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना दल के प्रथम रेण्डमाईजेशन के दौरान बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मतगणना दल गठन एवं एल.बी.सिंह जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दुर्ग एवं सहायक नोडल अधिकारी मतगणना उपस्थित रहें। मतगणना कार्य हेतु कुल 630 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 130 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 130 कर्मचारी गणना सहायक एवं 130 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 48 कर्मचारी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 48 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 48 कर्मचारी गणना सहायक 1, 48 कर्मचारी गणना सहायक 2 एवं 48 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।


विधानसभा निर्वाचन-2023 : मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी।

प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। 

निर्वाचन कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने रायपुर में की गई एयर एंबुलेंस की तैनाती

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।

एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संभाग स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा अधिकारियों को बतायी गई मतगणना की बारीकियां

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना कार्य 03 दिसम्बर 2023 को किया जाएगा। दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिले के लिए नियुक्त अधिकारियों को आज बीआईटी सभागार दुर्ग में प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विहित नियमों का पालन करते हुए मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे की मौजूदगी में राज्य निर्वाचन कार्यालय से आए निर्वाचन प्रशिक्षक पुल्लक भट्टाचार्य, श्रीमती गीता देवांगन ने मतगणना के दौरान किए जाने वाले दायित्वों की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया। मतगणना के संबंध में प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, नियमों तथा मतगणना के दौरान कौन-कौन सी जरूरी सावधानी बरती जानी है एवं इस दौरान कौन-सी प्रारूप में आवश्यक प्रतिपूर्ति की जानी, इसकी जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विधानसभावार 14 टेबल में मताें की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर जो राजपत्रिक अधिकारी रेंक का होगा तथा एक गणना सहायक होंगे। प्रत्येक टेबल में माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति तीन बार रेण्डोमाईजेशन कर किया जाएगा। पहली रेण्डोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तथा दूसरा व तीसरा रेण्डोमाईजेशन आब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु निर्धारित लोगाें को प्रवेश पास जारी किया जाएगा। मतगणना स्थल में मोबाईल लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। प्रशिक्षण में दुर्ग अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, गोकुल रावटे, नगर निगम आयुक्त व अपर कलेक्टर रोहित व्यास, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित तीनों जिले के आर.ओ. और ए.आर.ओ. उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मतगणना स्थल पर मोबाईल ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसरों को भी मोबाईल रखने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल प्रेक्षक ही मोबाईल रख सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना स्थल में बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही मोबाईल ले जाने की अनुमति दी जाएगी। वीडियोग्राफी रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम के खोले जाने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ई.व्ही.एम. का परिवहन, मतगणना हॉल की व्यवस्थाओं, मतगणना प्रक्रिया, प्रेक्षकों द्वारा 02 ई.व्ही.एम. में गणना की, सुरक्षा व्यवस्थाओं की, अभ्यर्थी या अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति की, परिणाम घोषणा प्रक्रिया की जाएगी। समस्त प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की सी.डी. बनाकर रखना होगा। प्रशिक्षण में आज मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु अधिकारियों को अनुशासन व शिष्टाचार के साथ मतगणना की बारीकियों के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका शत्-प्रतिशत् पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षकों के द्वारा ई.व्ही.एम. की सील तोड़ने की विधि के अलावा संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पुर्नगणना, लाट आदि की प्रक्रियाओं एवं निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया कि दो उम्मीदवारों को बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में लाट निकाला जाएगा। लाट निकालने से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति लेना आवश्यक है। प्रशिक्षण में मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मीडियाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाने के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए प्रेेक्षकों की भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य को प्रारंभ करने के पूर्व मौके पर उपस्थित उम्मीदवारों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी अनिवार्य रूप से देने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना केन्द्रों पर आधारभूत संरचना, मतगणना केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, गणना हेतु मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ई.व्ही.एम. में दर्ज मतों की गणना, वीवीपीएटी स्लीप गणना, मतगणना की समाप्ति के पश्चात ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्रियों को मुहरबंद करने और परिणाम की घोषणा के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.