Media24Media.com: दो राज्यों के राज्यपाल बदले, रघुवर दास को मिली ओडिशा की जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दो राज्यों के राज्यपाल बदले, रघुवर दास को मिली ओडिशा की जिम्मेदारी

Document Thumbnail

नई दिल्‍ली । केंद्र सरकार ने दो राज्यों के राज्यपाल  बदलने का फैसला किया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  को ओडिशा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू  को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इन नियुक्तियों को लेकर खुशी जताई। दोनों नियुक्तियां संबंधित कार्यालयों में कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला। वहीं. इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा नेता हैं।

आपको बता दें कि रघुवर दास से पहले ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल थे। उन्हें 29 मई 2018 को यह जिम्मेदारी दी गई थी। वह पांच साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.