Media24Media.com: PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

Document Thumbnail

 PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम नरेन्द्र मोदी कल रायगढ़ दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम दोपहर 2.15 बजे जिंदल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगे। PM हेलिकॉप्टर से कोडातराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे जहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे।


पीएम के आगमन को देखते हुए कोडातराई एयरपोर्ट के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, जहां ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित किया गया है। इतना ही नहीं दोपहर में रायगढ़ सारंगढ एनएच पर भी दोपहर दो घंटे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।


14 सितंबर को कोड़ातराई जाने वाला मार्ग भारी वाहनों के लिये पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है । कार्यक्रम तिथि 14 सितंबर को NH 53 के अलावा अन्य मार्गों से रायगढ़ में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहन सुबह 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा । इसी प्रकार खरसिया से रेंगालपाली मार्ग एवं खरसिया से छातामुड़ा होते हुए सारंगढ़ मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के वाहनों के पार्किंग हेतु 13 पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है ।

ऐसे समझे पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल (PM Modi Chhattisgarh Visit) के समीप बनाये गये पार्किंग 01 एवं 02 व्हीव्हीआईपी तथा पार्किंग नं0 03 शासकीय वाहन एवं पास धारित मीडिया पार्किंग होगी। शेष पार्किंग 04 से 13 तक आमजन के लिये निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में रामपुर,कोरबा, धरमजयगढ़, लैलुंगा, खरसियां, जांजगीर, सक्ती विधानसभा की ओर से आने वाली वाहनें रायगढ़ के छातामुड़ा चौंक से होते हुए सहदेवपदली पटेलपाली होकर कोड़ातराई पहुंचकर हाई स्कूल कोड़ातराई के पीछे स्थित पार्किंग नं0 13 में पार्क होंगी।

बिलाईगढ़, सारंगढ़, चन्द्रपुर, पामगढ़, अकलतरा से आने वाली वाहनें बड़े भंडार, सूपा, चिखली, तेतला होते हुए ग्राम सुर्री के पार्किंग स्थल 09, 10 एवं कोड़ातराई के पार्किंग स्थल 11 एवं 12 पर पार्क होंगे। बसना, सराईपाली, बरमकेला, सरिया की ओर से आने वाली वाहनें सूरजगढ़, पड़िगांव, मचिदा, ओड़ेकेरा, पुसौर, तड़ोला, झारमुड़ा होकर ग्राम हुए ग्राम सुर्री एवं कोड़ातराई के पार्किंग स्थल 6, 7 एवं 8 पर पार्क होंगी। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.