Media24Media.com: चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को चांद पर देवी की मूर्ति! पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को चांद पर देवी की मूर्ति! पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया भर में भारत के चंद्रयान 3 की कामयाबी के चर्चे हैं। अब भी प्रज्ञान रोवर चांद पर अपना काम कर रहे है। भारत के तीसरे चंद्र मिशन, चंद्रयान 3 ने अंतरिक्ष में एक महीने की लंबी यात्रा के बाद चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित किया।


वहीं अपने सफर के दौरान चंद्रयान-3 ने इसरो को कई अहम जानकारियां साझी की। इतना ही नहीं इस दौरान चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष से कई अद्धभूत तस्वीरें भी शेयर की। वहीं इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल हुई एक 3D तस्वीर में एक देवी की मुर्ति नजर आ रही है।

हालांकि इसरो ने इसकी पुष्टि नहीं की न ही इसके बारे में कोई जानकारी अपने official वेबसाइट, फेसबुक और एक्स (twitter) पर भी नहीं दी। वहीं जब इस तस्वीर की जांच की गई तो पता चला कि इसे रूस की वेबसाइट ‘ट्रेना बुलगरिया’ पर पोस्ट की गई है। ये तस्वीर 28 अगस्त 2023 को शेयर की गई थी, जिसपर कैप्शन लिख था ‘चद्रमा पर एक दिन कैसा दिखता है’।

इसके अलावा एक अन्य वेबसाइट ‘कोस्टियाओस डॉट आर्ट स्टेशन’ पर भी चंद्रमा की 3D तस्वीर पोस्ट की गई हालांकि इस फोटो में कोई मूर्ति नहीं नज़र आई और यह भी लिखा था कि यह तस्वीर वास्तविक नहीं है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.