Media24Media.com: CG NEWS : बैंक में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट, मैनेजर को चाकू मारकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : बैंक में 5 करोड़ से ज्यादा की लूट, मैनेजर को चाकू मारकर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

Document Thumbnail

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ शहर के एक्सिस बैंक में मैनेजर को चाकू मारकर 5 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया गया है। घटना आज मंगलवार को सुबह की है। बैंक खुलते ही लुटेरे ढिमरापुर रोड पर स्थित बैंक में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। घायल मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस पूछताछ में कर रही है। फिलहाल पूरे शहर में अलर्ट घोषित जारी कर दिया गया है। नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है।


एसपी सदानंद कुमार के मुताबिक लुटेरे 7 से 8 की संख्या में आए थे। पहले बाइक से कुछ आरोपियों ने इलाके और बैंक की रेकी की थी। ​फिर कुछ आरोपी कार से पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की फुटेज कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे बैंक खुलते ही घटना को अंजाम दिया गया। उस वक्त सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं थे।

आरोपियों ने मैनेजर के पैर के पास 2 से 3 जगहों पर चाकू से वार किया है। प्राथमिक उपचार लेने के बाद बैंक मैनेजर के साथ डीआईजी और एसपी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक खरसिया रोड के आसपास लावारिस हालत में मोटरसाइकिल मिली है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.