Media24Media.com: 21 को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

21 को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी प्रियंका गांधी, महिला समृद्धि सम्मेलन में होंगी शामिल

Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। वे भिलाई आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है।


इससे पहले बस्तर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची थी। इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी आबादी पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.