Media24Media.com: बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी पर किया करारा प्रहार, बोले - यूपी की करारी हार अब तक भूली नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी पर किया करारा प्रहार, बोले - यूपी की करारी हार अब तक भूली नहीं

Document Thumbnail

 रायपुर । भजपा विधायक और पूर्व मंत्री व  बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के वक्तव्य पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करती है। कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है। यही सब उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में कर रही है। शहर में 17 साल की नाबालिग युवती से बलात्कार हो रहा हो जाता है, रक्षाबंधन पर बलात्कार, शिक्षिका से बलात्कार। समझ नहीं आ रहा कांग्रेस सरकार इस प्रदेश को कि अंधेरे में ले जा रही है। कानून व्यवस्था ठप है, घोटालों के बड़े-बड़े कीर्तिमान हैं, पीएससी के घपले ने नौजवानों को निराश किया है।


धान पर राजनीति करते हैं, वही प्रियंका गांधी भी करके गई। 2018 में भूपेश सरकार ने कर्जमाफी का वादा किया था, मात्र एक साल किया फिर नहीं किया। झूठे भरोसे फरेब की पार्टी कांग्रेस, भाजपा पर आरोप लगाती रहती है। 43 लाख किसानों को बरगलाती रहती है। वह जानती ही नहीं कि भाजपा का ध्येय जनकल्याण है।

 इनकी हर नीति कांग्रेस का मुखौटा है और इसी का मुखौटा लगाकर यह लोग भाजपा पर पत्थर बाजी करते हैं। लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा यह लोग भाजपा पर पत्थर बाजी करते हैं लेकिन भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अभूतपूर्व सफलता बता रही है कि घोटालेबाज और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छत्तीसगढ़ में कमर कस ली है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.