Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के बदले डिप्टी कलेक्टर

रायपुर. प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादले का आदेश जारी किया गया है. इस तबादले की सूची में 1 संयुक्त कलेक्टर और 4 डिप्टी कलेक्टर का नाम शामिल है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने जारी किया है.


कोरबा के डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है। श्रीकांत शर्मा को डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर कोरबा बनाया गया है। चंद्रकांत कौशिक को अपर कलेक्टर दंतेवाड़ा में पदस्थापना को संशोधित कर जिला - बालोद का अपर कलेक्टर बनाया गया है।


डॉ कल्पना ध्रुव को बीजापुर में की गई पदस्थापना को संशोधित कर जिला दंतेवाड़ा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। मुकेश कुमार कोठारी को रायपुर में की गई पदस्थापना को संशोधित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पाटन, दुर्ग में डिप्टी कलेक्टर पदपर पदस्थ किया गया है। कु. सीमा पात्रे राप्रसे को महासमुंद में की गई पदस्थापना को संशोधित कर डिप्टी कलेक्टर, कोरबा के पद पर पदस्थ किया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.