Media24Media.com: कलयुगी बेटे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कलयुगी बेटे. Show all posts
Showing posts with label कलयुगी बेटे. Show all posts

थाने के अंदर कलयुगी बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस के सामने लगाई आग

No comments Document Thumbnail

यूपी के अलीगढ़ मे कुछ लाख रुपयों और विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक कलयुगी बेटे ने थाने में ही अपनी मां को आग के हवाले कर मां-बेटे के रिश्तों को जमींदोज कर दिया। ससुरालवालों से घर पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते मंगलवार को थाना खैर में घटी इस ह्रदयविदारक घटना में महिला ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया। आग बुझाने के दौरान कुछ पुलिसवालों के भी हाथ झुलस गए। 


पुलिस के अनुसार 50 साल की हेमलता का अपने सुसरालजनों से मकान पर कब्जे का विवाद चल रहा है। 18 साल पहले पति राजकुमार की मौत होने के बाद महिला हाथरस के सिकंदराराऊ के कांच का नगला स्थित मकान बेचकर खैर के गांव दरकन नगरिया में ममिया ससुर चंद्रभान के पास आ गई थी। ममिया ससुर ने गांव में ही हेमलता को मकान रहने के लिए दिलवा दिया था। महिला के तीन बेटे हैं। जिसमें गौरव शादीशुदा है। दो बेटे राहुल, कौशल फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। बीती 13 मई को हेमलता ने थाना खैर में ममिया सुसर पर के खिलाफ धारा-147, 323, 354 में मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप था कि सुसरालजनों ने घर से निकालते हुए मारपीट की। इस मुकदमे में चार्जशीट भी दाखिल हो गई। पुलिस ने महिला को सुसरालजों से वार्ता करवाकर रखवाने का प्रयास भी किया। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। समझौता वार्ता किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले ही हेमलता व बेटा गौरव उठकर कमरे से बाहर चले गए। कुछ ही देर में जब महिला वापिस आई तो उसके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल थी। थाना परिसर में ही साथ चल रहे बेटा गौरव मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से बोतल छीनने का प्रयास किया लेकिन तभी बेटे ने  लाइटर से बोतल में आग लगा दी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और महिला को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की पुलिसकर्मियों ने भरपूर कोशिश की, जिसमें पुलिसकर्मियों के हाथ भी जल गए हैं। पुलिस ने महिला को जेएन मेडीकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

थाने के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बेटे के द्वारा मां को आग के हवाले करने का पूरा घटनाक्रम थाना परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। करीब 47 सेकेंड की वीडियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह से पूरा घटना घटी। 

कलयुगी बेटे ने फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : दुर्ग जिले के भिलाई से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को डंडे और फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है.


जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 5 बजे सूचना मिली की ग्राम सुरडूंग में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर उन्होंने देखा कि वहां रहने वाले दिनेश साहू (32 साल) ने अपने पिता कबीर साहू (55 साल) की फावड़ा और डंडे से वार करके हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद शव का पंचनामा करवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। पुलिस आरोपी की मां और आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिनेश ने बताया कि उसकी मां सरस्वती साहू लकवागस्त है। वह काफी बीमार रहती है। जब वो उसकी बहन छोटे थे तभी अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए उसके पिता कबीर साहू ने उसकी मां को छोड़कर दूसरी महिला चंद्रिका साहू से विवाह कर लिया था। इसके बाद वो अपनी दूसरी पत्नी के साथ शिवपुरी में रहने लगा। सोमवार रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर दिनेश ने पिता को फोन करके बुलाया था। दोनों मिलकर उसे जामुल अस्पताल ले गए। वहां उपचार कराने के बाद वापस घर सुरडूंग आए। रात अधिक होने से कबीर पहली पत्नी के घर में ही सो गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे कबीर और दिनेश उठे और चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिनेश ने पिता को कहा कि उसकी मां की जो हालत है उसके लिए तुम जिम्मेदार हो। इतना कहते ही कबीर और दिनेश में झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर दिनेश ने डंडे एवं फावड़े से अपने पिता के सिर में वार करके उसकी हत्या कर दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.