Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को पीटा, हाथ टूटा तो थाने में हुई ...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को पीटा, हाथ टूटा तो थाने में हुई ...

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक महिला हेडमास्टर ने छात्रा की दादी को जमकर पीट दिया। हेडमास्टर ने बुजुर्ग महिला को इतना पीटा की उसका हाथ टूट गया। दोनों के बीच प्रमाण पत्र की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार शनिवार को रुकमणी यादव(70) ग्राम पंचायत सरसेनी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गई थी। उसकी पोती तारणी यादव इसी स्कूल में पढ़ती है। वहां रूकमणी को आय प्रमाण पत्र के बारे में बात करना था। बताया जा रहा है कि वह जब स्कूल पहुंची। वहां उसका प्रमाण पत्र को लेकर प्रधान पाठक लोकेश्वरी वर्मा से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हेड मास्टर ने महिला को पीट दिया। बुजुर्ग महिला का हाथ टूट गया। जिसके बाद उसने हेड मास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.