Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, कार और हाईवा की टक्कर- कार सवार तीन युवकों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, कार और हाईवा की टक्कर- कार सवार तीन युवकों की मौत

Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश आए दिन दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है. कोरबा से फिर एक नया दर्दनाक सड़क हादसे का मामला आया है। जहां बीती अर्धरात्रि को भी दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई.


नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण कार्य का पहले पुल पर बैठे मवेशी से टकराने को बताया जा रहा है. अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा , दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में मौत को प्राप्त हो गए सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.