Media24Media.com: दर्दनाक सड़क हादसे

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दर्दनाक सड़क हादसे. Show all posts
Showing posts with label दर्दनाक सड़क हादसे. Show all posts

CG NEWS : दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत, पुल से हुई टक्कर, नहर में गिरे 3 युवक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवकों की बाइक पुल से टकरा गई, जिसके बाद तीनों युवक नहर में जा गिरे, जिससे तीनों की जान चली गई. यह घटना सांकरा से भोथली मार्ग के बीच नहर में बने पुल के पास की है.


मिली जानकारी के अनुसार सांकरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक पुल के किनारे से टकरा गई, जिसके बाद तीनों नहर में जा गिरे. इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

फिलहाल बाइक सवार मृतक युवकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मृतकों की पतासाजी में जुट गई है. बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर हैं और कोलकाता के रहने वाले हैं, जो हाई टेंशन बिजली के काम से बोडरा के जंगलों में कार्यरत थे. ये तीनों बोडरा से मोटरसाइकिल मांग कर सांकरा गए हुए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.


छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, कार और हाईवा की टक्कर- कार सवार तीन युवकों की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश आए दिन दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है. कोरबा से फिर एक नया दर्दनाक सड़क हादसे का मामला आया है। जहां बीती अर्धरात्रि को भी दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई.


नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण कार्य का पहले पुल पर बैठे मवेशी से टकराने को बताया जा रहा है. अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा , दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में मौत को प्राप्त हो गए सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.