Media24Media.com: चुनावी साल में पीएम मोदी का होगा पहला छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारी में जुटे भाजपा नेता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चुनावी साल में पीएम मोदी का होगा पहला छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारी में जुटे भाजपा नेता

Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी अभियान तेज हो गया है. बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा लगातार चल रहा है. 22 जून को अमित शाह दुर्ग और  30 जून को जेपी नड्डा बिलासपुर आए थे, और आज  राजनाथ सिंह कांकेर आ रहे हैं. इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का भी छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम बन रहा है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आने वाले हैं. भाजपा नेता प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है. PM MODI की सभा साइंस कॉलेज मैदान पर हो सकती है. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी और राजेश मूणत ने सभा स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे. चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे.

जानकारी के मुताबिक मोदी भिलाई के कुटेलाभाठा में आईआईटी का लोकार्पण कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.