Media24Media.com: विधायक बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधायक बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label विधायक बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

विजय जुलूस की तरह दिखी बृजमोहन की नामांकन रैली, मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता रैली में शामिल हुए

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता एवं रायपुर से आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली आज पूरे धूमधाम और लाव लश्कर के साथ निकाली गई। सिर पर भगवा पगड़ी पहने बाइक चलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं रैली के आगे चल रही थी। माहौल पूरा भगवा मय था। एकात्म परिषद से निकली उनकी नामांकन रैली में हजारों की संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।



जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से कार्यकर्ताओ के हुजूम और बाजे गाजे, ढोल नगाड़े एवं लोक कलाकारों के समूह। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद  सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर,  राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा होते हुए सत्ती बाजार से सदर बाजार मुख्य मार्ग से गुजरते हुए कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए पुनः जयस्तंभ चौक से नगर घड़ी चौक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किरण सिंह देव के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। 


इसके बाद घड़ी चौक पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है यह श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है मोदी जी ने 10 सालों तक रात दिन एक करके देश की 140 करोड़ लोगों की चिंता करते हुए काम किया है लोगों के आगे बढ़ाने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया है। छत्तीसगढ़ में कमल खिलाकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करना है। श्री बृजमोहन अग्रवाल अजय योद्धा है जैसे रायपुर की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका रिकार्ड मतों से जिताया है आज की रैली देखकर लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी रायपुर से एक नया रिकॉर्ड बनेगा।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, कि पिछले 10 सालों से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने  भारत का पूरी दुनिया में नाम किया है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की जिम्मेदारी है कि हम रायपुर समेत छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीताकर मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि बृजमोहन अग्रवाल एक बड़े जनाधार वाले नेता हैं और आज की रैली देखकर यह यकीन हो गया है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह एक नया इतिहास रचेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आज की जैसी अद्भुतपूर्व रैली मैने पहले कभी नहीं देखी इसको देखकर यकीन हो गया है कि यह चुनाव जीत हार का नहीं बल्कि एक नया रिकॉर्ड बनाने वाला चुनाव है और आज यहां उमड़ा जन सैलाब देखकर यकीन हो गया कि इस बार रायपुर लोकसभा में एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह रायपुर के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनको बृजमोहन अग्रवाल जैसा नेता मिला। जो रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को अपना परिवार मानते हैं। मुझे यकीन है उन्हें छत्तीसगढ़ में कहीं से भी चुनाव में उतारा जाए तो उनको कोई हरा नहीं सकता है।

भाजपा रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि, या मेरे लिए सौभाग्य की बात है की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया उसके लिए मैं मोदी जी, अमित शाह जी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।


आज की इस विशाल रैली में रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हुए हैं आपका यही प्यार मेरी ताकत है जिसके चलते मैं आठ बार से लगातार विधानसभा में आप लोगों की आवाज उठा पा रहा हूं। अब आप लोगों की आवाज लोकसभा में उठाने का मुझे मौका मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, यह चुनाव भाजपा या बृजमोहन अग्रवाल नहीं लड़ रहे हैं, यह चुनाव पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। और आज की इस विशाल रैली को देखकर यकीन हो गया है कि, रायपुर की जनता सच में मुझे बहुत प्यार करती है। जनता से यह भी अपील करता हूँ की रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलाए और भाजपा की सरकार बनाएं।


रैली के दौरान 50 से अधिक स्थानों पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक समूहों ने मंच सजाकर अपने लाडले नेता और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। जयस्तंभ चौक पर रविभवन व्यापारी संघ ने स्वागत मंच सजाया वही मुस्लिम समाज ने भी हजारों की संख्या में उपस्थित होकर बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, रैली थोड़ा आगे बढ़ी तो तत्यापरा से लेकर सत्ती बाजार और पूरे सदर बाजार में सराफा व्यापारियों, सोनी समाज, ब्राम्हण समाज सहित व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुखों ने भी रैली हेतु स्वागत मंच लगाया। रैली की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाला झंडा लेकर पैदल चल रहे थे। जिसके पीछे सांस्कृतिक रथ एवं महिलाओं की स्कूटर रैली थी।  रैली को देखकर ऐसा लग रहा था कि, यह कोई नामांकन रैली नही बल्कि विजय जुलूस हो।

बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा समृद्ध समाज का निर्माण : मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को संतोषी नगर,आदर्श नगर, राजेंद्र नगर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के बताएं रास्ते पर चलने तथा उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने सतनामी समाज को बड़ी सौगात दी। आदर्श नगर में विभिन्न सामाजिक भवनों के लिए 5-5 लाख रुपए देने, राजेंद्र नगर में सतनाम भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और संतोषी नगर में सतनाम भवन में बिजली पानी की व्यवस्था कराने, रंगमंच के निर्माण को पूरा करने, जैतखाम के चारों तरफ लोहे की जाली लगवाने की घोषणा की।


बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने और प्रधानमंत्री मोदी की ताकत को बढ़ाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, बाबा घासीदास ने "मनखे-मनखे एक समान" का उपदेश दिया था जिसका अर्थ है हम सभी चाहे किसी भी धर्म, जाति या क्षेत्र से आते हो हम सभी के खून का रंग लाल है इसलिए सभी को एक साथ मिलकर प्रेम से रहना चाहिए। सभी को मांस-मदिरा और दूसरी विसंगतियों से दूर रहना चाहिए। सभी महिलाओं, बहू-बेटियों का सम्मान और इज्जत करनी चाहिए। बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही अपने जीवन में शांति और खुशहाली ला सकते हैं।

उन्होंने पहले की भाजपा शासन के दौरान कराए गए कार्यों की भी याद दिलाई। कहा कि, पहले के भाजपा शासन में प्रदेश स्तर पर पंथी नाचा प्रतियोगिता होती थी जिसमे एक लाख रुपए प्रथम पुरुस्कार में दिए जाते थे। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में सब बंद हो गया। गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखंभ का निर्माण पहले के भाजपा शासन में कराया गया था जो यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे भी समाज और गरीबों की मदद करते रहने का आश्वासन दिया और कहा कि गरीबों को आगे बढ़ना ही हमारा संकल्प है।

 उन्होंने कहा कि यह बाबा की कृपा है जिससे आप लोगों की सेवा करने की क्षमता और ताकत मिलती है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो भी काम रुक गए थे उन्हें भी जल्द ही शुरू किया जाएगा साथ ही मोदी की गारंटी के तहत गरीब महिलाओं को ₹12000 सालाना, जमीन का पट्टा और पक्का मकान, उज्जवला योजना के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर आदि जो भी वादे किए है उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।


गुरु घासीदास ने सभी मनुष्यों को समान बताया। अपने उपदेशों में बाबा ने कहा था कि सभी को एक-दूसरे का सम्मान और मदद करनी चाहिए। सत्य बोलना चाहिए,  सत्य बोलना ईश्वर की आज्ञा है। झूठ बोलने से मनुष्य का पतन होता है। अहिंसा ही सत्य का मार्ग है। हिंसा से केवल दुख और पीड़ा ही फैलती है। जो दूसरों की मदद करता है, उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


रायपुर में शुरू हुआ ऑपरेशन बुल्डोजर, चुनाव में किए वादों पर अमल शुरू

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का कानूनराज और महिलाओं की सुरक्षा का वादा हकीकत में दिखने लगा है।


राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही रायपुर में पुलिस और निगम प्रशासन एक्शन में आ गया है। मंगलवार को निगम प्रशासन ने मोतीबाग चौक सालेम स्कूल के आस पास 50 से ज्यादा अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हे हटा दिया। यहां कांग्रेसी गुंडों से संरक्षण प्राप्त लोगों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकानें खोल ली थी। जिस पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। जिस कारण यहां से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूल आने वाली लड़कियों से छेड़खानी आम बात हो गई थी। स्कूली छात्राओं ने मामले की पुलिस और प्रशासन से शिकायत भी की थी। लेकिन भूपेश बघेल सरकार के दवाब के कारण कभी कोई कारवाई नहीं हुई। जिससे नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था। लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। 

रायपुर दक्षिण से वरिष्ठ भाजपा विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर शुरू से गंभीर रहे हैं।  

राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए । सालेम स्कूल के बाहर बुलडोजर चलाया। इस दौरान अवैध कब्जाधारियों की अधिकारियों से झड़प भी हुई। लेकिन उनकी एक नहीं चली। निगम प्रशासन ने 50 से ज्यादा अवैध कब्जों को हटा दिया।

बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कानून राज स्थापित करना, सबको सुरक्षा देना हमारा मकसद है। कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने गुंडों, बदमाशों, अवैध कब्जाधारियों, अतिक्रमणकारियों और नशे का कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी है की या तो वह सुधर जाए नहीं तो उनको सुधार दिया जाएगा। 

बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि वो गुंडों और बदमाशों के खिलाफ निर्भीक होकर कार्रवाई करें। उन्होंने आने वाले दिनों में बुल्डोजर कार्रवाई और तेज होने की बात कही है।

इससे पहले बीती रात पुलिस प्रशासन ने छोटापारा, बैजनाथपारा में दुकानों को भी तय समय सीमा रात 10:30 बजे बंद करा दिया था। इससे पहले ये देर रात तक खुली रहती थी इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। जिससे स्थानीय लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर थे।

चुनावी साल में पीएम मोदी का होगा पहला छत्तीसगढ़ दौरा, तैयारी में जुटे भाजपा नेता

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में बीजेपी का चुनावी अभियान तेज हो गया है. बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा लगातार चल रहा है. 22 जून को अमित शाह दुर्ग और  30 जून को जेपी नड्डा बिलासपुर आए थे, और आज  राजनाथ सिंह कांकेर आ रहे हैं. इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का भी छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम बन रहा है. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आने वाले हैं. भाजपा नेता प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है. PM MODI की सभा साइंस कॉलेज मैदान पर हो सकती है. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी और राजेश मूणत ने सभा स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे. चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे.

जानकारी के मुताबिक मोदी भिलाई के कुटेलाभाठा में आईआईटी का लोकार्पण कर सकते हैं. हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है.


पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर 1 करोड़ की चोरी

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग : दुर्ग के ओल्ड आदर्श नगर में पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर में करोड़ों की चोरी हुई है। घर के सभी लोग बृजमोहन अग्रवाल के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे। सूने मकान से चोरों ने डेढ़ किलो सोना, 15 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए की चोरी हुई है।


पद्मनाभपुर थाना पुलिस सहित साइबर टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पंकज राठी रोड कॉन्ट्रैक्टर हैं। उनके साले की शादी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बेटी के साथ 6 फरवरी को संपन्न हुई है। परिवार 5 फरवरी को दुर्ग से रायपुर के लिए निकला था। उन्हें वहां से मंगलवार सुबह को कॉल आया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे घर पहुंचे, तो सभी अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

पंकज राठी ने कहा कि उनके घर से सोने-चांदी और 10 लाख नगद समेत करीब एक करोड़ की चोरी हुई है। इधर एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने चोरी की घटना के लिए पीड़ित परिवार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बावजूद परिवार और मोहल्लेवालों ने CCTV कैमरे नहीं लगाए।

अब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

इस घटना की जांच करने आए एसपी ने जल्दी ही शहर में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दो पेट्रोलिंग टीम भी लगाई जाएगी, साथ ही आदर्श नगर और विद्युत नगर में पुलिस सहायता केंद्र भी खोला जाएगा। पुलिस ने 7 मोहल्ला और 4 व्यापारी समिति का गठन किया है, जो मोहल्लेवासियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर प्रेरित करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.