Media24Media.com: CG NEWS : कांकेर में लाखों रुपए के साथ नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : कांकेर में लाखों रुपए के साथ नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 CG NEWS : कांकेर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों दो हजार रुपए के नोट खपा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों के पास से कुल 27 लाख 62 हजार का 2000 के नोट बरामद किया है।


गिरफ्तार दोनों लोगों की पहचान विपल्व कदार निवासी पखांजूर क्षेत्र का पानावर और रोहित कोरसा महाराष्ट्र के धोद्दूर के रूप में हुई है। विपल्व सिकदार कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बताया जा रहा है। गढ़चिरौली पुलिस ने घेराबंदी कर किया दोनों को गिरफ्तार किया है।

नक्‍सलियों के पास से निकल रहे हैं दो-दो हजार के नोट

बतादें यह पहली घटना नहीं है जब नक्‍सलियों के पैसों को पुलिस ने पकड़ा है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आई है। नक्सली अपने प्रभाव क्षेत्र के गांवों से ग्रामीणों को दो हजार का नोट देकर बैंक की शाखाओं में भेज रहे हैं। वे गांव के अलग-अलग लोगों के खाते का पासबुक भी तलाश रहे हैं। दो हजार के नोट बैंक में जमा करके नए नोट लौटाने का दबाव बना रहे हैं। एक महीने पूर्व बीजापुर में नक्सलियों के सहयोगियों से छह लाख पकड़ा गया।

नक्सल कमांडर मल्लेश ने करीब आठ लाख रुपये देकर नोट बदलवाने इन्हें भेजा था। इस प्रकरण में दो लोग जेल में हैं। इसके बाद दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए बाइक खरीदकर जा रहे तीन नक्सल सहयोगियों को पकड़ा गया। मल्लेश ने दो लाख रुपये देकर इन्हें भेजा था। इनके पास से मोटरसाइकिल सहित एक लाख रुपये बरामद किया गया था।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.