Media24Media.com: पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label पुलिस. Show all posts
Showing posts with label पुलिस. Show all posts

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिजनों से मिले वन मंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को सुबह बीजापुर में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिजनों को ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्रकारजी के नृशंस हत्या की घटना से मन व्यथित है। भारी मन से उनके परिवार जनों से मिलकर ढांढस बंधाया और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दुःखद क्षण में पूरा भाजपा परिवार मुकेश चंद्राकरजी के परिवार के साथ खड़ा है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इससे परे पत्रकार को श्रद्धांजलि देने मीडिया कर्मियों और आम लोगों का तांता लगा रहा।


बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों लोगों से पूछताछ कर रही है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसका भाई रितेश समेत तीन लोग हिरासत में हैं।

कुछ और लोगों को भी मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने इस मामले में रितेश चंद्राकर को दिल्ली और उसके बड़े भाई सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर सुरेश चंद्राकर का रिश्तेदार भी था।

आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करे - राज्यपाल डेका

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है।

पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। यह उद्गार राज्यपाल डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों (आर. आर. 76 बैच) के समक्ष व्यक्त किए।

भेंट के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक रतन लाल डांगी भी उपस्थित थे। परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में फील्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर पवन शुक्ला, अभिषेक चतुर्वेदी, धोत्रे सुमीत कुमार दत्तहरिराव, गगन कुमार, हर्षित मेहर, मयंक मिश्रा, राहुल बंसल उपस्थित थे।      

स्कूलों के आसपास भारी वाहनों के आवागमन और पार्किंग पर रोक लगाएं - कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सड़क सुरक्षा संबंधित विशेष बैठक में कहा कि शाला खोलने और बंद करने के दौरान भारी वाहन के आवागमन और परिवहन पर विशेष सतर्कता बरती जाएं। इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिवहन अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारियों को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि स्कूल परिसर और मुख्य दरवाजे के सामने भारी वाहनों के पार्किंग पर भी कार्रवाई करें तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि औद्योगिक संस्थानों में भी परिवहन के समय पर निगरानी रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय समिति नियमित तौर पर औद्योगिक संस्थानों का निगरानी करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में अन्य जिलों में माइनिंग परिवहन के दौरान हुए घटना को शासन ने गंभीरता से लिया है। माइनिंग परिवहन के दौरान जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए खनिज विभाग अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि सावधानी पूर्वक वैध परिवहन जारी रहे। लेकिन अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर स्कूली बच्चों के आने-जाने के समय इस बात का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए खनिज विभाग के साथ-साथ संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। कार्यालय आने-जाने के दौरान हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न घटनाओं से 217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बैठक में वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, उपपुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय सहित जिला अधिकारी मौजूद थे।


वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी को चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए कलेक्टर व एसपी ने किया आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी से आज यहां रायपुर के उनके निवास/ कार्यालय में रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें 39 वें चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

वित्त मंत्री चौधरी ने समारोह के संबंध में जानकारी ली तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चक्रधर समारोह के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर गोयल ने समारोह की सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


किसी भी कीमत पर न बिगड़े कानून-व्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर कानून और व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच पुलिस की सख्त और संवेदनशील छवि दिखनी चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस पर रहे, इसके लिए एक मेकैनिज्म बनाने की आवश्यकता है।

जनता का जितना पुलिस पर विश्वास रहेगा उतना ही अच्छा होगा। मुख्यमंत्री साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित गृह एवं जेल विभाग के कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह एवं जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून जो जुलाई में लागू हो रहे हैं इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। प्रदेश में नशाखोरी, जुआ और सट्टा पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अवैध शराब, जुआ, सट्टा से संबंधित शिकायतें नहीं आनी चाहिए, इसके लिए जिले स्तर पर जिम्मेदारी तय की जाए। जुआ और सट्टा बंद होने चाहिए। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कंपनियों से रिकवरी कर निवेशकों को उनकी राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस प्रशासन की धमक हर क्षेत्र में दिखनी चाहिए। माओवाद का अंतिम रूप से खात्मा करना हमारा लक्ष्य है। माओवादी आंतक के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान में पुलिस को अच्छी सफलता मिल रही है। इसके लिए पुलिस बधाई के पात्र है। माओवाद के खिलाफ पुलिस को अच्छी सफलता मिल रही है, यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के तहत पुलिस कैम्पों के पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के विकास के लिए राशि की कमी नही होगी। इस गांवों के विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस योजना के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राशि की कमी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नवगठित जिलों में जहां अजाक थाने नहीं है, वहां शीघ्र अजाक पुलिस थाने खोले जाएंगे। पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती और पदोन्नति की कार्रवाई शीघ्र की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की क्षमता विकास के लिए अधिकारियों और जवानों के प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। पुलिस को सुदृढ़ और दक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से संसाधनों की कोई कमी नही होगी।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि लॉ एन्ड ऑर्डर की स्थिति से निपटने हेतु एसओपी बनाने की आवश्यकता है ताकि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल कार्यवाही की जा सके और इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन को प्रशिक्षित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जिलों का दौरा करेंगे और कार्याे की समीक्षा भी करेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अपराधों में निरंतर कमी आ रही है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु चार महिला थाने एवं महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान की 06 इकाई कार्यरत हैं। 

बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त 553 महिला हेल्प डेस्क एवं सभी 33 जिलों में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित हैं। अभिव्यक्ति एप के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आपातकालीन सेवा एवं ऑनलाइन शिकायत की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में 5 महिला थानों को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश के चार जिलो रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले में चार नवीन साइबर पुलिस थाने खोले जाएंगे। मानव तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य स्तर पर एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग ब्यूरो की स्थापना की जाएगी।

साइबर अपराधों में कार्रवाई करते हुए 22.12 करोड़ रूपए की राशि ठगों के पास जाने से बचाई गई। प्रदेश में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए भी अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। गुम बच्चों के मामले में 92 प्रतिशत बच्चों को रेस्क्यू करने में सफलता मिली है। मानव तस्करी के मामलों में लगभग 99 प्रतिशत पीड़ितों का रेस्क्यू किया गया है। गुम बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर गुम बच्चों को बरामद कर उसके अभिभावकों को सौंपने हेतु ऑपरेशन मुस्कान भी चलाया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी करते 5 महिलाएं गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़  के न्यायधानी बिलासपुर सरकंडा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर आ रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से 38 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


सरकंडा पुलिस का सूचना मिली कि कुछ महिलाएं गांजा की तस्करी कर रही हैं। महिलाएं छठ घाट के पास हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम को देखकर महिलाएं आटो से उतरकर भागने लगीं। जवानों ने घेराबंदी कर मौके से ननकी सिसोदिया उर्फ शिकारी (35), इंदिरा गुआडा (35), तुलसी शिकारी (22), रुकमिला शिकारी (25) और श्यामा शिकारी (40) सभी निवासी मटियारी को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिलाएं गोलमोल जवाब दे रहीं थीं। उनके पास रखे प्लास्टिक की बोरी की जांच में 45 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिलाओं को थाने लाया गया। यहां कड़ाई से पूछताछ में महिलाओं ने ओडिशा से गांजा लेकर आना बताया। एक महिला के पास तीन महीने का बच्चा भी था। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर महिलाओं को जेल भेजा गया है।


CG NEWS : बकरी देखकर बिगड़ी नियत, किया रेप, चिल्लाने लगी, तो मार डाला, गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS :  युवक ने एक बकरी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। बकरी ने जब चिल्लाना शुरू किया, तो युवक ने बकरी की गला मरोड़कर हत्या कर दी। हैरान करने वाला मामला सूरजपुर का है। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना सूरजपुर जिले के विश्रामपुर इलाके की है। विश्रामपुर के मटन मार्केट में एक युवक चोरी की नियत से घुसा था, लेकिन जब वो बकरी के बाड़े में घुसा, तो उसकी नियत बिगड़ गयी। वो बकरी के साथ सेक्स करने लगा।

इधर इस घटना में जब बकरी ने चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से ने युवक ने बकरी की गर्दन मरोड़ दी, घटना में बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें युवक बकरी के बाड़े में घुसते हुए दिख रहा है। उसने अपना मुंह बांध रखा है। सीसीटीवी  के आधार पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं।

उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ओ पी पाल, कमिश्नर श्याम धावड़े और बस्तर आईजी सुंदर राज पी., बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, नारायणपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 


CG Crime : खाना नहीं बनाने पर नाराज हुआ सनकी पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लैलूगा पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


बीते रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी । सूरज सिदार बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो इसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद का डंडा से मारपीट कर रहा था।

सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे । इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया । आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG NEWS : महादेव सट्टा ऐप का एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लम्बे समय से था फरार

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS: महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. लम्बे समय से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दीपक नेपाली को वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पकड़ा है.


जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था. नेपाली दुबई भी जा चुका है. लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी. 

साल 2022 में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था. नेपाली को गिरफ्तार के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. फिलहाल उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है.

मतगणना कार्य के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मतगणना कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना 3 दिसंबर 2023 को शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई में किया जाना है। मतगणना स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी अधिकारी कर्मचारी नियुक्त किये गए है।

मतगणना स्थल में कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिए अरविन्द कुमार एक्का, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग को, मतगणना से संबंधित संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मतगणना हेतु कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन एवं विधानसभा क्षेत्रवार नियुक्ति आदेश जारी कराने संबंधी कार्य हेतु अश्वनी कुमार देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग, अभय जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, अमित घोष सांख्यिकी अधिकारी शिक्षा विभाग एवं श्रीमती पुष्पा पुरूषोत्तमन शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार मतगणना से संबंधित आवश्यक सभी सामग्रियों की चेकलिस्ट अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर्स को सौपते हुए पावती संधारित कर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु महेश सिंह राजपूत डिप्टी कलेक्टर दुर्ग एवं श्रीमती पुष्पलता ध्रुव जिला पंजीयक दुर्ग को, मतगणना स्थल में बेरिकेटिंग तथा दिव्यांग जनों हेतु रैम्प की व्यवस्था एवं सहायता केंद्र की स्थापना का दायित्व उत्त्म धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग कोनिर्वाचन नियम पुस्तक तथा सभी अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य को परिचय पत्र जारी करने का दायित्व बजरंग दुबे अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग

सौरभ कुमार चौरसिया नायब तहसीलदार संबंद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं चन्द्रशेखर चन्द्राकर नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं संतोष कुमार त्रिपाठी निर्वाचन आवश्यकता पयवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं समस्त निर्वाचन स्टॉफ कोसंपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की अनुसार एवं नियमानुसार वीडियोग्राफी एवं मतगणना कक्ष में तथा स्ट्रॉंग रूम परिसर में सी.सी.टी.वी. इंस्टॉलेशन एवं उसके बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित कराने व उक्त बैकअप सी.डी. एवं डी.वी.डी. जिला निर्वाचन को उपलब्ध कराने का दायित्व अजय त्रिपाठी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा को, मतगणना स्थल में समुचित पार्किंगआवागमन एवं परिवहन कर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग को संपूर्ण मतगणना स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई आवश्यकता अनुसार परिसर एवं सभी आर.ओ. कक्ष में डस्टबिन लगाने व समस्त शौचालयों को पूरी मतगणना प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से सफाई करने कर्मचारी नियुक्त करने का दायित्त आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई/रिसाली को दिया गया है। 

विधानसभावार टेबुलेशन समुचित प्रबंधन, निरीक्षण एवं जानकारी का संकलन का दायित्व उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को, डाक मतपत्र एवं ईटीबीएस का जिला कोषालय से मतगणना का कार्य एवं आवश्यक रिपोर्ट तैयार किया जाने का दायित्व गोकुल राम रावटे अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर एवं सी.बी.साहू उप कोषालय अधिकारी एवं सहायक नोडल डाक मतपत्र को, मतगणना स्थल में मतगणना कक्षों के अतिरिक्त अन्य कक्षों की आवश्यक व्यवस्था का दायित्व अजीत चौबे अधीक्षक भू अभिलेख जिला कार्यालय दुर्ग को, निर्बाध दूरभाष एवं इंटरनेट कनेक्टीविटी की व्यवस्था का दायित्व दीपक कुमार निकुंज संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, एल.बी.सिंग डीआईओ एन.आई., डिवीजनल इंजीनियर बीएसएनएल दुर्ग, अनुविभागीय अधिकारी, एीएसएनएल एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, चिप्स/स्वान जिला कार्यालय दुर्ग को, मतगणना स्थल पर निश्चित स्थल निश्चित दूरी पर मीडिया सेंटर स्थापना का दायित्व एम. एस. सोरी उपसंचालक जनसंपर्क, आर. नटेश सहायक संचालक जनसंपर्क दुर्ग,

श्रीवास्तव कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग, उरकुरे अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) दुर्ग को, मतगणना स्थल पर संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्था, आवश्यक उपकरण एवं एंबुलेंस इत्यादि की उपलब्धता का दायित्व जे.पी. मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग को सौंपा गया है। इसी क्रम में मतगणना ड्यूटी पर कार्यरत् सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं डी.ई.ओ. व ऑब्जर्वर कक्ष में जलपान भोजन इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का दायित्व सी.पी. दीपांकर खाद्य नियंत्रक दुर्ग, एएफओ सर्व एवं खाद्य निरीक्षक सर्व को, मतगणना स्थल पर महिला कर्मियों हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु दायित्व सुश्री ममता टावरी तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग एवं श्रीमती योगिता बंजारे नायब तहसीलदार संबद्ध जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, कोटवार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रशिक्षण का दायित्व सर्व रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण दुर्ग को, कम्प्यूटर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का मतगणना के परिणाम हेतु सारणीकरण,

मतगणना का परिणाम पत्रक तैयार करने, विभिन्न जानकारियों को आवश्यक प्रपत्रों में कम्प्यूटर में संधारित करते हुए वरिष्ट कार्यालय को प्रेषित करने का कार्य उत्तम ध्रुव डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, एल.बी. सिंह, जिला सूचना प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, सम्पूर्ण मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं आवश्यकता जेनसेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य सतीष वर्मा डिवीजनल इंजीनियर सीएसपीडीसीएल दुर्ग, कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल दुर्ग एवं गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग को सौंपा गया है।

प्रत्येक मतगणना कक्ष में ब्लैकबोर्ड की व्यवस्था करने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग, मतगणना कक्ष में फायर एक्सटिंग्विशर तथा संपूर्ण मतगणना स्थल में आवश्यकतानुसार फायर ब्रिग्रड की व्यवस्था एवं आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग/भिलाई, जिला सेनानी आपातकालीन सेवाएं एवं अग्निशमन जिला दुर्ग एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई, मतगणना स्थल पर संचार केन्द्र और उनके उपकरण, हॉटलाईन, लैण्डलाईन फोन, कम्प्यूटर फोटाकॉपी मशीन, टी.वी. इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का कार्य अश्विनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग

राजेश जायसवाल सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग, गायकवाड़ कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग एवं अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। फार्म 17 सी पीठासीन का घोषणा पत्र, मॉकपोल प्रमाण पत्र, रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराने का दायित्व आलोक शुक्ला सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, दानेश्वर साहू राजस्व निरीक्षक परिवर्तित भूमि शाखा, श्यामलाल साहू नायब तहसीलदार दुर्ग, अंबरीश त्रिपाठी सहायक प्राध्यापक शा. महाविद्यालय मचांदूर, विनोद कुमार साहू शासकीय महाविद्यालय खुर्सीपार एवं डॉ. मनोज कुमार यादव शहीद डोमेश्वर साहू शा. महाविद्यालय जामगांव आर (भरर) को, संपूर्ण मतगणना स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग दुर्ग एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दुर्ग को

मतगणना स्थल में महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय व सफाई सामग्री इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा व रिसाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् जामुल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अहिवारा को एवं मुख्य नगर पालिक अधिकारी नगर पंचायत धमधा को मतगणना में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को नियमानुसार मानदेय का वितरण करने का दायित्व राघवेन्द्र सिंह जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग एवं धींवर सहायक लेखा अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को, संपूर्ण मतगणना से संबंधित मतगणना कार्य नियोजित अधिकारी व कर्मचारी के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईश की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व प्रफुल्ल कुमार गुप्ता अतिरिक्त तहसीलदार एवं कादीर खान सहायक ग्रेड 02 तहसील कार्यालय दुर्ग को सौंपा गया है।

 

 

पुलिसकर्मियों ने थाने में ही कर डाली चोरी, ASI समेत 5 गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

 पुलिस का काम चोरों को पकड़कर हवालात में बंद करना होता है लेकिन पुलिस ही अगर चोर बन जाए तो भी जनता के सामान की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। ताजा मामला गुजरात के महिसागर जिले का है, जहां पुलिसकर्मियों ने एक थाने से करीब 2 लाख रुपए की शराब और पंखे चोरी कर लिए। मामला सामने आने के बाद एक ASI, एक हेड कास्टेबल समेत 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।


गुजरात के महिसागर जिले के एक थाने से 1.97 लाख रुपए की जब्त शराब की बोतलें और पंखे चुराने के आरोप में एक एएसआई सहित पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस उपाधीक्षक पी.एस.वलवी ने बताया कि शराब की बोतलें और पंखे खानपुर तालुका के बकोर थाने में महिलाओं की हवालात में रखे गए थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘बकोर पुलिस ने एक व्यक्ति से शराब की 482 बोतलें और 75 टेबल फैन जब्त किए थे। आरोपी व्यक्ति पंखों के बक्सों के पीछे छिपाकर गुजरात में शराब की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। चूंकि ऐसी वस्तुओं को रखने के लिए निर्धारित कमरा पूरा भरा हुआ था, इसलिए उन्हें महिला हवालात में रखा गया था।’

पुलिस ने बताया कि हवालात की सफाई के दौरान आईएमएफएल की बोतलों और पंखों के खाली और टूटे हुए डिब्बे मिले। अधिकारी के मुताबिक, एएसआई अरविंद खांट, हेड कांस्टेबल ललित परमार और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) और अन्य प्रासंगिक अपराधों के तहत गिरफ्तार किया गया है। वलवी ने बताया कि मामले में छठा आरोपी फरार है, जो एक स्थानीय व्यक्ति है और उसने कथित तौर पर आरोपी पुलिसकर्मियों की मदद की थी।


विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने पकड़ा कपड़ों से भरा ट्रक, 15 लाख की चादर जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीख के नजदीक आते ही शराब, कैश और अन्य सामग्री की जब्ती बढ़ गई है। रविवार को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस और एसएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रक से करीब 15 लाख रुपए का चादर जब्त किया है।


रविवार को एसएसटी टीम दुर्ग शहर और चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर ने जेवरा सिरसा चौकी के सामने चेकिंग के दौरान एक ट्रक निकला। पुलिस ने उसे रोककर जब तलाशी ली, तो उसके अंदर भारी मात्रा में चादरें भरी हुई थीं। ट्रक का पूरा कंटेनर नई चादरों से भरा हुआ था। जब ड्राइवर से चादर का बिल मांगा गया, तो वो बिल नहीं दे सका। 

यह देखते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ धारा 102 की कार्रवाई गई। जब्त की गई चादरों की कुल कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

CG NEWS : चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस की कार्रवाई तेज, चेकिंग में वाहन से 5 लाख कैश जब्त

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस लगातार सीमा क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।


इसी कड़ी में बिलासपुर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था, थाना प्रभारी नवीन देवांगन के नेतृत्व में बन्नाक चौक के पास चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 05 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 05 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है। 

बता दें कि प्रदेशभर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक विभिन्न जिलों से पुलिस करोड़ों रुपये कैश बरामद कर चुकी है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किया है।

CG NEWS : 58 की उम्र में बबलू ईरानी ने किए 88 अपराध, पुलिस ने तख्ती लगाकर निकाला जुलूस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । दुर्ग के नामी बदमाश बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन पर नकेल कसने पुलिस ने उसके गले तख्ती बांध कर जुलूस निकाला। ताकि लोगों के बीच उसका दहशत कम हो सके। यही नहीं बबलू ईरानी को अपराध न करने की चेतावनी देते हुए कसम भी दिलवाई। हालांकि बबलू के चेहरे में कहीं से भी शिकन नहीं देखी गई।


बता दें कि बबलू ईरानी करीब 20 साल से चाकूबाजी, मारपीट, धमकी, अवैध उगाही समेत अन्य अपराधों में लिप्त है। इसकी उम्र अब 58 साल हो गई। इसने अब तक 88 अपराध किए हैं। बबलू ईरानी बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में 1990 से अपराध कर रहा था, लेकिन उसके खिलाफ पहली बार 1 जनवरी 1991को एफआइआर हुई। बबलू ईरानी गैंगस्टर तपन सरकार का सहयोगी रहा है। जेल में रहते उसकी तपन सरकार से जान पहचान हुई। इसके बाद वह हमेशा तपन के सपंर्क में रहता था।

करीब 5 साल पहले बबलू ईरानी के खिलाफ तत्कालीन दुर्ग कलेक्टर ने रासुका की कार्रवाई की थी। उस समय उसके खिलाफ 42 अपराध दर्ज थे। बबलू ईरानी लगातार बस स्टैंड में ड्राइवर और कंडक्टर के साथ-साथ सीधे-साधे लोगों को डरा-धमकाकर रुपए वसूलता था। बस स्टैंड में बबलू ईरानी एक समय नामी बदमाश था। उम्र ढलने के साथ उसका खौफ तो कम हुआ लेकिन ईरानी की हरकते अब भी आपराधिक प्रवृत्ति की बनी हुई है।

पिता को पीतर देने तालाब पहुंचा था युवक, पुत्र का शव लेकर गया घर, पसरा मातम…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश के रायपुर जिले के खमतराई थाना क्षेत्र के बिरगांव स्थित व्यास तालाब में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


बता दें कि नगर निगम के वार्ड क्रं-32 निवासी हुलास वर्मा अपने 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण वर्मा को लेकर अपने पिता को पीतर देने के लिए व्यास तालाब पहुंचा था, जहां नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

आसपास मौजूद लोगों की बहुत कोशिश के बाद भी बच्चे को बचाने में लोग असफल रहे और डूबने से उसकी मौत हो गई। जैसे ही हुलास वर्मा के पुत्र लक्ष्मण वर्मा की मृत्यु की खबर वार्ड में पहुँची पूरा वार्ड में शोक की लहर फैल गई। 

इस बात की जानकारी वार्ड नं 28 के पार्षद व जल विभाग के अध्यक्ष इकराम अहमद ने बताया कि हुलास वर्मा अपने स्वः पिता को “पीतर” देने व्यास तालाब गये थे। जहाँ पर हुलास वर्मा के पुत्र लक्ष्मण वर्मा का नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई, जिसका हमें बहुत ही अफसोस है।


CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा युवक, मौके पर हुई मौत

No comments Document Thumbnail

 कोरबा। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला करतला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, करतला थाना क्षेत्र का पीड़िया गांव में 21 साल का रामपाल राठिया खेत से काम कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई। जिससे बचने रामपाल पेड़ के नीचे रुका हुआ था। तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है।

CG NEWS: स्कूल वैन में लगी भीषण आग, झुलस गए बच्चे…

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। तखतपुर में बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे वैन में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन स्कूली बच्चे झुलस गए हैं। उन्हें उपचार के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक तखतपुर में संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वैन से स्कूल जाते हैं। रोजाना की तरह आज भी बच्चे वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। 6 बच्चियां वैन में सवार थी। इसी दौरान गुरुद्वारा रोड के पास वैन में अचानक आग लग गई। आनन फानन में आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

हालांकि, इस दौरान वैन से उतरने से पहले स्कूली छात्रा आराध्या केशरवानी सहित अन्य दो छात्राएं आग में झुलस गई। जिन्हें तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। वैन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं मौके से वाहन चालक फरार हो गया है।


Mahadev Online Satta: एएसआई सहित 4 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी ईडी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस के एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सहित 4 आरोपियों ईडी शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी। रायपुर कोर्ट में पेशी से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। ईडी ने आज भोपाल, कोलकाता और मुंबई में कई ठिकानों पर रेड कर अब तक 417 करोड़ रूपए नगद सीज किया है। यह रकम महादेव सट्टे से हुई कमाई की मनीलाड्रिंग की गई है। 


बता दें कि ED ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी के दौरान वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया है। इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला कारोबारी दम्मानी बंधु की ईडी ने 2 बार रिमांड ली थी। बीते दस दिनो में ईडी ने सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रों और बहनोई से पूछताछ की है।

इस बीच ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपी संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोनों आरोपी इस वक्त विदेश में हैं। वारंट जारी होने के साथ ही उन्हें भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ईडी ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश और गृह मंत्रालय समेत झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों को भेजी जानकारी है।


CG NEWS : चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिले 1 करोड़ 80 लाख के सोने-चांदी के जेवर, दो लोग हिरासत में

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के  जांजगीर-चांपा जिले में  चांपा पुलिस ने करोडों रुपए रे कीमती गहनों को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनो से 2.11 किलो सोना और 75.41 चांदी का जेवर बरामद किया है। जब्त किये गए जेवर की कीमती 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपये है।


पुलिस द्वारा बरामद सोना-चांदी को धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में पुलिस ने शंकर लाल सोनी और सौरभ कुमार सराफ को गिरफ्तार भी किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.