Media24Media.com: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी व उसके रिश्तेदार के ठिकानों पर ACB की रेड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी व उसके रिश्तेदार के ठिकानों पर ACB की रेड

Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक (जीएम) अशोक चतुर्वेदी और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों एसीबी ईओडब्ल्यू की गुरुवार को छापेमारी हुई। छापेमारी रायपुर और जगदलपुर से लेकर भानुप्रतापुर तक चल रही है। एसीजी-ईओडब्ल्यू के चीफ डीएम अवस्थी ने छापे की पुष्टि की है। एसीबी ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई चतुर्वेदी के पिता, उनकी बहन और एक रिश्तेदार के यहां चल रही है।


जगदलपुर में भी छापा

चतुर्वेदी के जिस रिश्तेदार के यहां छापेमारी हुई है उनका नाम राजेश उपाध्याय है। उपाध्याय शिक्षा विभाग में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। चार साल से दरभा में BEO के प्रभार पर हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम में कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इसमें संपत्ति के कागज भी शामिल हैं। चतुर्वेदी और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम तड़के पांच बजे ही पहुंच गई थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.