Media24Media.com: स्वामी विवेकानंद के प्रथम भाव समाधि स्थल में बने भव्य स्मारक - डॉ पाणिग्राही

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वामी विवेकानंद के प्रथम भाव समाधि स्थल में बने भव्य स्मारक - डॉ पाणिग्राही

Document Thumbnail

 ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि पर प्रारंभ किया पोस्ट कार्ड अभियान




दुर्ग। स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि  पर डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने पोस्ट कार्ड अभियान प्रारंभ किया। दुर्ग स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के गोंदिया जिला में स्थित दर्रेकसा हाजरा फाल गुफा क्षेत्र में भव्य स्मारक बनाने पोस्ट कार्ड अभियान चालू किया गया है। उल्लेखनीय है कि स्वामी  विवेकानंद का यह प्रथम भाव समाधि स्थल ( फर्स्ट ट्रांस प्लेस ) है। पोस्ट कार्ड अभियान की जानकारी देते हुए ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष ,महाराष्ट्र सरकार द्वारा  " माझी वसुंधरा मित्र " सम्मान से सम्मानित डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्राही ने बताया कि 52 सप्ताह तक निरंतर प्रति  सप्ताह एक पोस्ट कार्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम लिखेंगे। प्रथम पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे के नाम दुर्ग से डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने ,बागबाहरा से विष्णु महानंद वरिष्ठ सदस्य और दंतेवाड़ा से संस्था के डायरेक्टर व सीओओ अमुजूरी बिस्बनाथ ने एक साथ लिखा। इसके बाद क्रमानुसार 52 सप्ताह तक प्रति मंगलवार को पोस्टकार्ड लिखे जायेंगे। 52 सप्ताह बाद ग्रीन केयर का  प्रतिनिधि मंडल मुंबई पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। इस बीच अन्य पत्राचार , स्थल भ्रमण , हस्ताक्षर अभियान भी किए जायेंगे ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.