Media24Media.com: Mahasamund News : पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 लाख का गांजा बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund News : पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 लाख का गांजा बरामद

Document Thumbnail

महासमुंद : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 200 किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही गांजा तस्करी कर रहे वाहन को भी जब्त किया है. जब्त गांजे और वाहन की कीमत 56 लाख रुपये आंकी जा रही है.


बता दें कि, पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को ओडिशा से लगातार अवैध गांजा की तस्करी करने की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान ओडिशा से आ रही गाड़ी की तलाशी ली तो वाहन से 200 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सीट के नीचे गुप्त चैम्बर में छिपाकर गांजा ले जा रहे थे.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोडा में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गणेश मजुमदार निवासी गोपालपुर थाना बंशीहारी पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई निवासी टिकियापारा थाना बेहरामपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है.

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.