Media24Media.com: गांजा बरामद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गांजा बरामद. Show all posts
Showing posts with label गांजा बरामद. Show all posts

Mahasamund News : पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार, 56 लाख का गांजा बरामद

No comments Document Thumbnail

महासमुंद : पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों से 200 किलो गांजा बरामद किया है. साथ ही गांजा तस्करी कर रहे वाहन को भी जब्त किया है. जब्त गांजे और वाहन की कीमत 56 लाख रुपये आंकी जा रही है.


बता दें कि, पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को ओडिशा से लगातार अवैध गांजा की तस्करी करने की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान ओडिशा से आ रही गाड़ी की तलाशी ली तो वाहन से 200 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सीट के नीचे गुप्त चैम्बर में छिपाकर गांजा ले जा रहे थे.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना सिंघोडा में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गणेश मजुमदार निवासी गोपालपुर थाना बंशीहारी पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई निवासी टिकियापारा थाना बेहरामपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है.

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।


सवा करोड़ रुपये का पांच क्विंटल गांजा बरामद, महासमुन्द पुलिस की धरपकड़ कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

 गांजा की तस्करी करते दिल्ली व उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देने के लिये भूसा बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, इस वर्ष अब तक 12 करोड 50 लाख रूपये का 5000 किलोग्राम  गांजा जप्त।


महासमुन्द। छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार  गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना मिल रही है।  पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना और चौकी प्रभारियों, सायबर सेल की टीम कोे नशीले पदार्थोे की तस्करी रोकनेका निर्देश दिया है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा (Singhoda) पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ (ओड़िशा) से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहा है। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही थी, तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक आयशर   ट्रक क्रमांक CG 04 LJ 7730 महासमुन्द की ओर आ रहा था। जिसे  एन.एच.-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया।




ट्रक में दो व्यक्ति सवार मिले। जिससे नाम-पता पूछने पर अपना नाम सुधीर कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 43 वर्ष सा. सी.वी. सईदा मोहल्ला चिल्लागांव थाना जिलोकपुरी मियुर बिहार केजे 01 पूर्वी दिल्ली तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम  रामकुमार शाहशंकर पिता मणिलाल शाहशंकर उम्र 51 वर्ष सा. फ्लेट नं. 5-1 दूसरा मंजिल विष्णु एन्क्वलि गोविन्दपुरम् थाना गोविन्दपुरम् जिला गाजियाबाद, (उत्तर प्रदेश) का होना बताया।  संदेह पके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में बोरियों में भूसा लोड था। उसको हटाकर वाहन की चेकिंग किया गया तो बोरियों में गांजा मिला। कुल 20 प्लास्टिक बोरीयों में 500 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 05 क्विंटल गांजा (कीमती लगभग 12500000 रूपये) एवं आयशर ट्रक कीमती लगभग 1000000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 1,35,00,000 (01 करोड 35 लाख) रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर की ओर ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की गई।
 सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि सनातन बेहरा, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, बिरेन्द्र बाघ, मनोहर साहू, जीवर्धन बरिहा, जैकी प्रधाान, रोहित सिदार, डिग्री मेहर के द्वारा की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.