Media24Media.com: शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली कातिल , पिता के साथ मिलकर फेंक दी थी लाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली कातिल , पिता के साथ मिलकर फेंक दी थी लाश

Document Thumbnail

सरगुजा. जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. शख्स की हत्या करने वाली कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली. आरोपी पत्नी बालकुमारी ने अपने पिता सुखदेव के साथ मिलकर रामाशंकर यादव हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.


पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी से आए दिन शराब पीकर विवाद किया करता था. घटना वाले दिन भी पति रामाशंकर यादव का अपनी पत्नी से विवाद हुआ. इस दौरान उसने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पत्नी ने हथियार छीनकर अपने पति पर ही जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही रमाशंकर की मौत हो गई.

हत्या के बाद मृतक के शव को पत्नी ने पिता के साथ मिलकर शव को जंगल मे छुपा दिया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.