Media24Media.com: अंधे कत्ल की गुत्थी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अंधे कत्ल की गुत्थी. Show all posts
Showing posts with label अंधे कत्ल की गुत्थी. Show all posts

छत्तीसगढ़ : जादू-टोना का शक, अकेली देख महिला के घर में घुसा शख्स, नुकीली लकड़ी से फोड़ी आंखें, ईंट से कुचला सिर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला के पियारटोली में एक वृद्धा के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी को शक था कि मृतका उसके परिवार पर जादू-टोना की है और इसी वजह से उसके दो बच्चों की मृत्यु तथा एक बच्चे की आंख खराब हो गई है। बस इसी रंजिशवश उसने नुकीली लकड़ी से पहले मृतका की एक आंख फोड़ी, फिर ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।


चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली निवासी कलेश्वर नाग 18 फरवरी को अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने उसे लेकर अंबिकापुर गया था। इधर उसकी सास तिलासो नाग पति स्व. लहडु़ 65 वर्ष घर में अकेली थी। इसी बीच 24 फरवरी को गांव की मितानिन सीमा कुजूर ने कलेश्वर को फोन कर बताया कि तुम्हारे सास की मृत्यु हो गई है।

इस पर वह घर लौटा तो सास घर के अंदर कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसने मामले की सूचना चांदो थाने में दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। मामले में पुलिस हत्या  का अपराध दर्ज कर खोजबीन में जुट गई।

CG NEWS : माँ बाप ने बेटे की करंट लगाकर कर दी हत्या जुआ सट्टे की लत से थे परेशान, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश घुघरी कला के खेत मे संदिग्ध हालात में मिली थी। जिसकी सूचना के मिलने बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी और जांच शुरु की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के माता और पिता जगदीश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बिजली का तार और साड़ी बरामद किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक राजू राजपूत जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। अब तक वह 10 लाख रुपये से अधिक का राशि हार चुका था। साथ ही उसने सूदखोरों से ब्याज में उधारी ले लिया था। मृतक के पिता ने कुछ लोगो को पैसे देकर उधारी से मुक्ति दिला दी थी। लेकिन कल सुबह अपने पिता से 10 हज़ार रुपये सट्टा खेलने की मांग कर रहे था. मृतक लगातार उनसे मारपीट और गाली गलौच कर रहा था।

जिससे परेशान होकर आरोपी माता और पिता ने उसे खेत में बुलाया और पहले उसे बिजली का करंट लगाकर घायल किया और फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों माता से पिता से घटना की पूछताछ की तब आरोपी माता-पिता ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपी माता- पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ही निकली कातिल , पिता के साथ मिलकर फेंक दी थी लाश

No comments Document Thumbnail

सरगुजा. जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत शख्स के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. शख्स की हत्या करने वाली कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली. आरोपी पत्नी बालकुमारी ने अपने पिता सुखदेव के साथ मिलकर रामाशंकर यादव हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.


पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी से आए दिन शराब पीकर विवाद किया करता था. घटना वाले दिन भी पति रामाशंकर यादव का अपनी पत्नी से विवाद हुआ. इस दौरान उसने पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पत्नी ने हथियार छीनकर अपने पति पर ही जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही रमाशंकर की मौत हो गई.

हत्या के बाद मृतक के शव को पत्नी ने पिता के साथ मिलकर शव को जंगल मे छुपा दिया था. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.