Media24Media.com: कलयुगी मां ने जवान बेटे को हंसिए से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कलयुगी मां ने जवान बेटे को हंसिए से मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Document Thumbnail

धमतरी: कहा जाता है कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ये कहावत झूठी साबित हुई। यहां एक मां ने अपने जिगर के टूकड़े को मौत के घाट उतार दिया। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने इस वारदात को अंजाम दिया है।


बता दे कि धमतरी के रूद्री थाना इलाके के बाजार पारा गंगरेल में बीते 15 मई को युवक गणेश पटेल की घर के बिस्तर पर लहूलुहान हालत में लाश मिला था। युवक के हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पत्नी और माँ के बीच आये दिन विवाद होता था। वहीं बेटा का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था जिसका इलाज भी चल रहा था। जिसका खर्च भी मृतक के माँ को उठाना पड़ रहा था। वहीं सप्ताह भर पूर्व युवक गणेश पटेल ने अपनी माँ से कहा था कि उसके पास घर नहीं पैसा नहीं है। वह पत्नी के साथ वापस पुराना घर में आकर रहना चाहता है। मृतक की माँफुलेश्वरी पटेल अपनी बहू को रखना नहीं चाहती थी। उसी दौरान मृतक की पत्नी कांकेर बरदेभाठा अपने मायके चली गयी।

उसी दौरान बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से आये दिन होने वाले विवाद एवं उनके इलाज और दवाई पर होने वाले खर्च और बहु के झगड़े से तंग आकर उसकी माँ ने बीते 15 मई को सुबह 3 बजे किचन में रखे हसियाँ से पेट में हमला कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी माँ ने हत्या में उपयोग किये गये सामान को छिपाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी माँ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.