Media24Media.com: JOB ALERT : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में व्याख्यता सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारिख

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

JOB ALERT : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में व्याख्यता सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारिख

Document Thumbnail

JOB ALERT : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के स्कूलों में व्याख्यता सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।


इसमें भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी, निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के लिए व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. शिक्षक एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती की जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि इच्छुक आवेदकों से  20 मई शाम 5 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन.एच.एम.एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। रिक्त पदों की संख्या भर्ती नियम और शर्ते आदि एवं आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईट https://raipur.gov.in/ देखे एवं डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.