Media24Media.com: job alert

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label job alert. Show all posts
Showing posts with label job alert. Show all posts

Job Alert: कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

No comments Document Thumbnail

Job Alert:  कार्यालय उप संचालक कृषि कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में डब्लूडीसी-पीएमकेएसवाय 2.0 परियोजना के सफल संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 31 मई 2023 को कार्यालयीन समय सायं 05 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं।


जिसमें तकनिकी विशेषज्ञ (अभियांत्रिकी) के 01 पद, प्रबंध विशेषज्ञ के 01 पद तथा लेखापाल सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि जिला कोण्डागांव छ0ग0 में जमा किये जायेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु आवेदक जिले की वेबसाइट https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर अवलोकन एवं विस्तृत विज्ञापन प्राप्त कर सकते है।



JOB ALERT : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में व्याख्यता सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारिख

No comments Document Thumbnail

JOB ALERT : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत रायपुर जिले के स्कूलों में व्याख्यता सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।


इसमें भरत देवांगन उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोगांव, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी, निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरुनानक चौक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर के लिए व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. शिक्षक एवं ग्रंथपाल के संविदा पदों पर भर्ती की जायेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि इच्छुक आवेदकों से  20 मई शाम 5 बजे तक सीधे स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक, कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन.एच.एम.एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड़ 492015 के पते पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। रिक्त पदों की संख्या भर्ती नियम और शर्ते आदि एवं आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईट https://raipur.gov.in/ देखे एवं डाउनलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जावेगा।


job alert: युवाओं के लिए बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल,  IDBI बैंक ने अपनी कई ब्रांच और ऑफिस के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर एग्जीक्यूटिव के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2021 है। कैंडिडेट्स IDBI की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर लेटेस्ट नोटफिकेशन चेक कर सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।


बता दें कि कैंडिडेट्स की अच्छी परफॉर्मेंस और वैकेंसी की उपलब्धता को देखते हुए एक साल के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाकर 2 साल का भी किए जाने की संभावना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी। IDBI इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 920 खाली पदों पर भर्ती करेगा। एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 साल के बीच निर्धारित की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आवेदन शुल्क

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% (एससी- एसटी-PWD के लिए 50%) के साथ स्नातक होना चाहिए। जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी-एसटी-PWD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।

शिक्षा विभाग में 22 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती 

असम के शिक्षा विभाग में बड़े स्केल पर भर्ती होने वाली हैं। दरअसल, सरकार ने घोषणा की है कि एजुकेशन डिपार्टमेंट में कुल 22 हजार 921 खाली पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुल पदों में से 10 हजार पद प्राइमरी एजुकेशन या प्राथमिक शिक्षा और बाकी के पद सेकेंडरी एजुकेशन में भरे जाएंगे। असम सरकार द्वारा साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान कई फैसले लिए गए हैं जिनमें शिक्षा विभाग में नियुक्ति भी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.