Media24Media.com: मदर्स डे पर भावुक लाइन लिखकर सीएम भूपेश ने मां को किया याद, कहा- मां आप बहुत याद आती हैं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मदर्स डे पर भावुक लाइन लिखकर सीएम भूपेश ने मां को किया याद, कहा- मां आप बहुत याद आती हैं

Document Thumbnail

रायपुर। मदर्स डे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपनी मां को याद करते हुए भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा…आपका न होना, मेरे होने को हमेशा अधूरा रखता है। मां, आप बहुत याद आती हैं। बता दें, सीएम भूपेश का अपनी मां से काफी लगाव था। हर मदर डे पर शिद्दत से अपनी मां को वे याद करते हैं।


बता दें सीएम बघेल कि माँ इस दुनिया में नहीं है। मुख्यमंत्री अपनी मां के बेहद करीब थे। जब से उनकी माता का निधन हुआ है, तब से लेकर अब तक शायद ही कोई मौका रहता है, जब वो अपनी मां को याद नहीं करते । चार साल पहले जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का निधन हुआ था तब उस समय वो मंत्रालय में थे और सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। मंत्रालय से ही वो अपनी मां को देखने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री मां का हाल-चाल लेने के बाद अस्पताल से चले गए, लेकिन जैसे वो अस्पताल से निकले उन्हें फिर से लौटना पड़ा और मां ने उनके सामने ही अंतिम सांसें लीं थीं।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.