Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Weather Update : प्रदेश में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना, इन जिलों में अलर्ट

Document Thumbnail

CG Weather Update : देश में कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। नौतपा के बीच प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की शाम राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार के साथ आंधी चली थी। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के कुछ जिलों में तेज आंधी चलने के भी आसार हैं। वहीं रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


हालांकि तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। वही कल सबसे गर्म जिला धमतरी रहा। जहां 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं महासमुंद में 42.9, जांजगीर में 42.7, रायगढ़ में 42.4, बलौदाबाजार में 42.2 और राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

आज भी छाए रहेंगे बादल व कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार

नौतपा का तीसरा दिन भी अपेक्षाकृत कम तपा, हालांकि दोपहर को गर्मी बनी रही। शनिवार को भी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए। शनिवार को रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस धमतरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्ष अलनीनो के प्रभाव के मानसून सामान्य से थोड़ा कम होने की संभावना है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून भी सामान्य से चार दिन विलंब के साथ प्रवेश करेगा। जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर में 21 जून से मानसून आने की संभावना है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.