Media24Media.com: CG NEWS: प्रदेशभर के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS: प्रदेशभर के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Document Thumbnail

CG NEWS: प्रदेशभर के सारे पटवारी सरकार के खिलाफ आंदोलन खोल दिया है। आज से प्रदेशभर के सारे पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश पटवारी संघ हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुका है। दो साल पहले मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने वाले पटवारी चुनाव से पहले सरकार से अपनी मांग मनवाने के मूड में नज़र आ रहे हैं।पहले भी पटवारी राज्य सरकार के खिलाफ कई बार हड़ताल कर चुके है।


पटवारी संघ इसलिए हड़ताल पर

वेतन बढ़ोतरी
वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति
संसाधन एवं भत्ता
स्टेशनरी भत्ता
अन्य हल्के में अतिरिक्त प्रभार का भत्ता
पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने
मुख्यालय निवस की बाध्यता की समाप्ति
बिना विभागीय जांच एफआइआर दर्ज न हो

मांगों को लेकर लगातार करते आ रहे हैं प्रदर्शन

राजस्व पटवारी संघ पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन करता आ रहा है। इससे पूर्व 24 अप्रैल को पटवारी संघ द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। जिसके बाद 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी। ऐसे में मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.