Media24Media.com: अनिश्चितकालीन हड़ताल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अनिश्चितकालीन हड़ताल. Show all posts
Showing posts with label अनिश्चितकालीन हड़ताल. Show all posts

CG NEWS : स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

No comments Document Thumbnail

रायपुर : स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद आज से ही स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल से वापस लौटने के ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद गैर आर्थिक मांगों पर सहमित बन गयी है। आर्थिक मांगों को जल्द मांग पूरा करने क आश्वासन दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री की करीब एक घंटे तक वार्ता हुई, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है।


उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है।  सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।  सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

स्वास्थ्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वो इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी कराया जायेगी। आपको बता दें कि वेतन सुधार, संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमितिकरण, नियमित भर्तियों से पहले सभी संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 साल में 13 महीने का वेतन देने, ओपीडी समयावधि को 1 पाली में सुबह 8-2 करने, चार स्तरीय वेतनमान देने, तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि समेत 24 मांगें हैं।


CG NEWS: प्रदेशभर के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

No comments Document Thumbnail

CG NEWS: प्रदेशभर के सारे पटवारी सरकार के खिलाफ आंदोलन खोल दिया है। आज से प्रदेशभर के सारे पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश पटवारी संघ हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुका है। दो साल पहले मिले आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने वाले पटवारी चुनाव से पहले सरकार से अपनी मांग मनवाने के मूड में नज़र आ रहे हैं।पहले भी पटवारी राज्य सरकार के खिलाफ कई बार हड़ताल कर चुके है।


पटवारी संघ इसलिए हड़ताल पर

वेतन बढ़ोतरी
वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति
संसाधन एवं भत्ता
स्टेशनरी भत्ता
अन्य हल्के में अतिरिक्त प्रभार का भत्ता
पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने
मुख्यालय निवस की बाध्यता की समाप्ति
बिना विभागीय जांच एफआइआर दर्ज न हो

मांगों को लेकर लगातार करते आ रहे हैं प्रदर्शन

राजस्व पटवारी संघ पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन करता आ रहा है। इससे पूर्व 24 अप्रैल को पटवारी संघ द्वारा एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई थी। जिसके बाद 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी। ऐसे में मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने की वजह से पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं।

छत्तीसगढ़ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पटवारी, जानिए क्या है मांगें…

No comments Document Thumbnail

रायपुर. राजस्व पटवारी संघ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने वाले हैं. संघ ने इस संबंध में राजस्व विभाग के सचिव और रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करते हुए वेतन बढाने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक करने, मुख्यालय निवास की बाध्यता खत्म करने, बिना विभागीय जांच के एफआईआर दर्ज न करने की मांग की गई है. इन्ही मांगों को लेकर अब हडताल पर जाने वाले हैं.


 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.