Media24Media.com: जिला अस्पताल के लापरवाह दो लेडी डॉक्टर पर गिरी गाज ,कलेक्टर ने किया बर्खास्त..

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जिला अस्पताल के लापरवाह दो लेडी डॉक्टर पर गिरी गाज ,कलेक्टर ने किया बर्खास्त..

Document Thumbnail

दुर्ग : लापरवाह दो लेडी डॉक्टर पर गाज गिरी है।कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्थाे ओपीडी सर्जरी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी आई ओपीडी, एवं मेडिसिन ओपीडी में, विशेषज्ञ उपलब्ध मिले। मानसिक ओपीडी एवं स्किन ओपीडी में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी ।


मानसिक ओपीडी में कलेक्टर द्वारा स्टॉफ से विशेषज्ञ के ओपीडी में आने एवं जाने के संबंध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आंकाक्षा गुप्तादानी जब से जिला चिकित्सालय दुर्ग में सेवाये दे रही। तब से प्रतिदिवस 10:00 से 10:15 के बीच ओपीडी में उपस्थित होती है एवं 12:00 से 12:15 के मध्य ओपीडी से चली जाती है साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है।

चर्म रोग ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाण्डेय उपलब्ध नहीं थी। जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा ओपीडी में उपस्थित स्टॉफ से उनके आने एवं जाने का समय पूछने पर उनके द्वारा बताया गया है कि चर्म रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय में जब से अपनी सेवायें दे रही है। तब से प्रतिदिवस ओपीडी में 09.40 बजे के बाद उपस्थित होती है तथा दोपहर 12.00 बजे ओपीडी से चली जाती हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.