Media24Media.com: संवेदनशील होकर आमजन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करें : राज्यपाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संवेदनशील होकर आमजन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करें : राज्यपाल

Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी श्रीमती रेणु जी पिल्ले के नेतृत्व में वर्ष 2022 बैच के  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3 परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करें। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें ताकि उन्हे खुद पर गर्व हो कि वे जनता के लिए अपनी पूरी दक्षता से कार्य कर रहें हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पंहुचाने तथा समाज के शोषित और वंचित वर्ग के लोगो से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने कहा। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है,

यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल, संचालक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी टी. सी. महावर और प्रशिक्षण संचालक श्रीमती सीमा सिंह भी मौजूद थे। प्रशिक्षु अधिकारियों में सुश्री नम्रता चौबे, प्रखर चंद्राकर, युवराज मरमट शामिल थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.