Media24Media.com: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र और कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र और कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है

Document Thumbnail

नई दिल्ली : सूडान में बढते तनाव और अशांति के बीच भारत, वहां भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र और विभिन्‍न देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। सूत्रों ने बताया है कि अमरीका, ब्रिटेन, सउदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात की वहां प्रमुख भूमिका है और इनका सहयोग लेने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


भारत के विदेश मंत्री ने सउदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात के विदेश मंत्रियों के साथ बात की है और दोनों देशों ने मौके पर व्‍यावहारिक समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। भारत सरकार ने नई दिल्‍ली में विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्‍थापित किया है। खारतोम में दूतावास व्‍हाट्स एप ग्रुप सहित कई तरीकों से भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है। हालांकि सुरक्षा की चिंताओं के कारण लोगों के स्‍पष्‍ट विवरण को साझा नहीं किया गया। सूत्रों ने बताया है कि सूडान की सडकों पर स्थिति बहुत तनावपूर्ण है और ऐसी स्थिति में आना-जाना बहुत जोखिमपूर्ण है।

खार्तूम में हुए कई धमाके

सरकारी सूत्रों ने कहा कि सूडान में स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसी स्थिति में लोगों को बाहर निकालना खतरनाक हो सकता है। G7 के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को आह्वान किया कि सूडान में लड़ाई कर रहे गुट अपनी दुश्मनी तुरंत खत्म करें। सूडान के खार्तूम में जोरदार विस्फोट सुनाई दिए हैं। यहां वर्दी पहने हथियारबंद लड़ाके सड़कों पर घूमते देखे गए हैं।

एक भारतीय की हुई मौत

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि सऊदी अरब और यूएई ने जमीन पर समर्थन का आश्वासन दिया है। सूडान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को नई एडवाइजरी जारी की थी। इसमें भारतीयों से कहा गया था कि वे अपने घरों से बाहर नहीं निकलें और शांत रहें। रविवार को दूतावास ने बताया था कि खार्तूम में गोली लगने से एक भारतीय नागरिक की मौत हुई है। सूडान में वर्तमान स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने 24X7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

 

 

 

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.