Media24Media.com: राजधानी के कोर्ट में महिला को मारी गोली, वकील बनकर आया था हमलावर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी के कोर्ट में महिला को मारी गोली, वकील बनकर आया था हमलावर

Document Thumbnail

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला को गोली मार दी गई. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एनएफसी थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका पति ही है.


पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. पति वकील के यूनिफॉर्म में कोर्ट आया था.  ताया जाता है कि आरोपी का महिला से पैसों को लेकर विवाद था. आरोपी बिहार का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है.

सवाल खड़े हो रहे हैं कि साकेत कोर्ट में दो लेयर की सिक्योरिटी है. इसके बावजूद शख्स हथियार लेकर कोर्ट में कैसे घुस गया.

साकेत कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल

इसके साथ ही सवाल उठ रहा है कि आखिर दिन दहाड़े कोर्ट में शख्स हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। कोर्ट के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर भी है। इसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे में साकेत कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस जगह पर यह वारदात हुई उसके लेकर सवाल उठ रहे हैं। हमला कोर्ट के परिसर में हुआ है। ऐसे में इतनी सिक्योरिटी के बावजूद हमलवार वहां कैसे पहुंच गया। इस मामले में साफ तौर पर सुरक्षा की लापरवाही नजर आ रही है।

मामले में पहले से की थी रेकी

हमले से पहले आरोपी ने कोर्ट में हमले को लेकर पहले से रेकी कर रखी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी काले कोर्ट में था। आरोपी को कोर्ट के परिसर की पूरी जानकारी थी। कोर्ट में पहुंचने के बाद उसने बेहद करीब से महिला को गोली मारी। सुबह के समय कोर्ट में भारी भीड़ होती है। ऐसे में मामले की पैरवी को लेकर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। ऐसे में यह घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह किस रास्ते से कोर्ट में दाखिल हुआ। साथ ऐसा भी हो सकता है कि आरोपी ने पहले से ही कोर्ट में हथियार छुपा दिया है। हालांकि, सभी एंगल से जांच की जा रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.