Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्‍पात, माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्‍पात, माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग

Document Thumbnail

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्‍पात मचाया है। माओवादियों ने आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।


नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया। खबरों के अनुसार घटना आज तड़के चार बजे की है। पुलिस के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.