Media24Media.com: हम अपनी मूल्यवान धरोहरों को देश वापस लाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हम अपनी मूल्यवान धरोहरों को देश वापस लाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री

Document Thumbnail

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों से राष्ट्रीय धरोहरों को वापस लाने के सरकार के संकल्प को दोहराया है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के उस ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें रेड्डी ने जानकारी दी है कि चोल कालखंड (14वीं-15वीं शताब्दी) में वरतराज पेरुमल, पोट्टावेली वेल्लुर, अरियालुर जिले में स्थित विष्णु मंदिर से भगवान हनुमान की जो प्रतिमा चोरी हो गई थी, वह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दूतावास को सौंप दी गई है। 


अब तक विभिन्न देशों से 251 प्राचीन कालीन वस्तुओं को वापस प्राप्त किया गया है, जिनमें 238 अति प्राचीन वस्तुओं को 2014 के बाद वापस लाया गया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

“हम अपनी मूल्यवान धरोहरों को देश वापस लाने के लिये लगातार काम कर रहे हैं।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.